Move to Jagran APP

जहर गटकने वाले ने तीमारदारों संग अस्पताल में काटा हंगामा

लमगड़ा ब्लॉक के धनकुली भटखोला निवासी एक अधेड़ युवक एवं उसके साथियों हंगामा किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 11:18 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 06:10 AM (IST)
जहर गटकने वाले ने तीमारदारों संग अस्पताल में काटा हंगामा
जहर गटकने वाले ने तीमारदारों संग अस्पताल में काटा हंगामा

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : लमगड़ा ब्लॉक के धनकुली भटखोला निवासी एक अधेड़ युवक एवं उसके साथियों ने जिला अस्पताल में खूब हंगामा काटा। मामला बढ़ा तो स्वास्थ्य कर्मचारियों से ही भिड़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही।

loksabha election banner

बीती शनिवार टखोला निवासी प्रकाश सिंह धानिक (51) ने जहर गटक लिया था। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया। बीती रविवार को प्रकाश अस्पताल से अचानक गायब हो गया। इससे चिकित्सालय में अफरातफरी मच गई। स्वास्थ्य कर्मी उसे घंटों तलाशते रहे। हालांकि चिकित्सालय के सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोजवेज स्टेशन के पास से बरामद कर लिया था। देर रात दोबारा वार्ड में भर्ती किए गए प्रकाश सिंह व उसकी तीमारदारी को पहुंचे साथियों ने हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही अस्पताल से जाने की जिद पर अड़ गए। वार्ड के दोनों गेटों पर ताला लगा होने से वह बाहर नहीं निकल सके। इसी दौरान गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों ने डपट कर उन्हें शांत किया। आरोप है कि पुलिस के जाते ही उन्होंने फिर हंगामा शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कर्मी उसे ड्रिप लगाने लगे तो उनसे भी अभद्रता पर उतर आए। मंगलवार को परिजन अपनी जिम्मेदारी पर उसे डिस्चार्ज कर गांव ले गए।

=

'जहर गटकने वाला युवक पहले तो बिना बताए अस्पताल से फरार हो गया। बाद में कर्मचारी उसे खोज कर लाए। दोबारा भर्ती कर उपचार करने लगे तो उसने रात्रि में हंगामा काट दिया। सुबह उसके परिजन अपनी जिम्मेदारी पर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

- डॉ. आरसी पंत, पीएमएस, जिला अस्पताल अल्मोड़ा'

=

रेफर किए गए घायल ने गटका जहर, भर्ती

अल्मोड़ा : पातालदेवी क्षेत्र में गुटीय संघर्ष में घायल युवक ने घर पहुंच विषपान कर लिया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। चिकित्सक डॉ. उषा के अनुसार हालत खतरे से बाहर है। बताते चलें कि बीते रोज पातालदेवी क्षेत्र की बाल्मीकि कॉलोनी में जमीनी विवाद में गुटीय संघर्ष हो गया था। दोनों तरफ से लाठी डंडे चले। मुरादाबाद से लौटे सत्यम सिर पर डंडे के प्रहार से मौके पर ही गिर गया था। उसका भाई सुंदरम बेहोशी की हालत में उसे जिला चिकित्सालय ले गया। पूछताछ में मुरादाबाद की ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगने पर उसे बेस चिकित्सालय स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया। मगर वह अस्पताल पहुंचा ही नहीं। इधर मंगलवार को उसने घर पर जहर गटक लिया। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.