काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : आल्पस कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : आल्पस कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों ने शुक्रवार को गांधी पार्क में मुंह पर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों ने कहा है कि वह किसी भी कीमत में सरकार द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे।
आल्पस कंपनी के संचालन और वेतन देने की मांग को लेकर आंदोलित कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शुक्रवार को गांधी पार्क पहुंचे और उन्होंने मुंह पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध व्यक्त किया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारियों ने कहा है वह पिछले कई दिनों से अपनी जायज मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा है कि वेतन और नौकरी खोने के बाद अब उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता के सरोकारों से कोई लेना देना नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी इतने दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। तिवारी ने कर्मचारियों को आंदोलन को पूरा समर्थन देने की बात भी कही। प्रदर्शन स्थल पर पूरन रौतेला, लता तिवारी, तारा चंद्र जोशी, किरन साह, प्रीति बिष्ट, हर्ष कनवाल, सज्जन लाल, दिनेश पंत, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, किरन साह, पूनम आर्या, रजनी टम्टा, पवन मेहरा, गोपाल भट्ट, मुकेश नेगी, परितोष जोशी, वकुल साह, सुंदर लटवाल समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और कर्मचारी मौजूद रहे।