पार्थ व विजय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में करेंगे भागीदारी
अल्मोड़ा जिले के दो बाल वैज्ञानिक पार्थ जोशी और विजय पाठक 27 से 31 दिसंबर तक महाराष्ट्र की बारामती में होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करेंगे।
अल्मोड़ा, [जेएनएन]: जिले से दो बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर की बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे। इन बाल वैज्ञानिकों का चयन उत्तरकाशी में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर हुआ। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 से 31 दिसंबर तक महाराष्ट्र की बारामती में होनी है।
बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक डॉ. बीसी पांडे ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले से 11 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया था। इसमें से पार्थ जोशी ने जूनियर वर्ग के उपविषय जीवन पद्धति एवं आजीविका तथा विजय पाठक ने सीनियर वर्ग मे उपविषय परंपरागत ज्ञान पद्धतियां के अंतर्गत अपना शोध प्रबंध प्रस्तुत किया।
पढ़ें- उत्तराखंड के इस लाल ने अमेरिका में जीता 3.4 करोड़ का अवार्ड
निरीक्षण कर्ताओं के मूल्यांकन के बाद दोनों बाल वैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। दोनों बाल वैज्ञानिकों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह, डीईओ एचबी चंद, प्रो. एनएस भंडारी, प्रधानाचार्य सुमंत राम, नीलम नेगी, मोहन सिंह रावल, डीएस जीना, डॉ. प्रभाकर जोशी, डॉ. राजेंद्र सिंह, प्रकाश त्रिपाठी व डॉ. हरीश जोशी ने प्रसन्नता जताई है।
पढ़ें:-आइईएस परीक्षा में जसपुर के मनीष ने प्राप्त की 91वीं रैंक