पेड़ पर ठोक डाला पार्किंग स्थल का बोर्ड
संवाद सहयोगी अल्मोड़ा प्रदेश भर में पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए समय समय पर पौध रोप
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: प्रदेश भर में पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए समय समय पर पौध रोपड़ का अभियान चलता है। किसी हरे पेड़ में विज्ञापन के बोर्ड ठोकना, उसे तारों से बांधना या फिर उसे किसी भी रूप से नुकसान पहुचाना प्रतिबंधित हैं, लेकिन वन विभाग खुद ही इस नियम का पालन नहीं कर रहा है।
नगर के एनटीडी क्षेत्र में स्थित वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर के सामने एक पाíकंग स्थल बनाया गया है। वन विभाग ने यह पाíकंग स्थल चिड़ियाघर में आने वाले लोगों के लिए सुरक्षित रखा है। सड़क किनारे बने इस पाíकंग में अनेक वाहन खडे़ रहते हैं। लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए इस पाíकंग स्थल पर अनेक हरे पेड़ खडे़ है। इन्ही में से एक पेड़ पर वन विभाग के इस पाíकंग स्थल का बोर्ड लगाया गया है। जिसे दोनों ओर से कीलों से ठोका गया हैं। जबकि विभाग हरे पेड़ों को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं देता है। वहीं न्यायालय ने भी इस पर सख्त निर्देश दिए है। विभाग समय समय पर लोगों को जंगलों को बचाने और पेड़ों की रक्षा करने की नसीहत देता है, लेकिन इससे साफ है कि विभाग स्वयं ही अपने नियमों की अनदेखी कर रहा है।
========
पेड़ों से पोस्टर व बेनर को हटवाने से निर्देश सभी क्षेत्राधिकारियों को दिए गए है। यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं था इसको तुरंत हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
- केएस रावत, डीएफओ, वन प्रभाग सिविल सोयम अल्मोड़ा