राज्य की पाचों सीटों पर फहराएंगे परचम : शर्मा
संवाद सहयोगी द्वाराहाट भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में पार्टी
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में पार्टी परचम लहराएगी। यह सब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य की जीरो टॉलरेंस वाली सरकार के कायरें से संभव होगा।
उन्होंने राज्य में 25 व 26 मार्च को पन्ना प्रमुख सम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया कि लाखों की संख्या में पार्टी के बूथ लेवल कार्यकर्ता प्रतिभाग इसमें प्रतिभाग करेंगे। जिसमें पार्टी के राष्टीय प्रचारक अपना बूथ जीतने के मंत्र देंगे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान यहा मीडिया कर्मियों से बात करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते पाच वषरें में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। गरीब व असहाय वर्ग के साथ साथ आमजन के लिए योजनाएं तैयार कर आम आदमी के जीवन स्तर को उठाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने आयुष्मान भारत, उ“वला आदि योजनाओं की जानकारी भी दी। विपक्षी दलों पर भी कई कटाक्ष किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, केसीडीएफ अध्यक्ष भूपेंद्र काडपाल, शैलू साह, उमेश भट्ट आदि मौजूद रहे।