विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वनाग्नि रोकथाम में अहम भूमिका निभाएंगे पंचायत प्रतिनिधि, आग की सूचना के लिए ब्लॉक स्तरीय टीम

Published: Fri, 30 Jan 2026 03:59 PM (IST)

हवालबाग विकासखंड में फायर सीजन के मद्देनज़र विशेष सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वनाग्नि रोकथाम, ग्रामीण स्तर पर सतर्कता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हवालबाग में फायर सीजन को लेकर विशेष सुरक्षा गोष्ठी आयोजित

  2. वनाग्नि रोकथाम हेतु ब्लॉक स्तरीय टीम का गठन किया गया

  3. पंचायत प्रतिनिधि आग बुझाने में विभाग का सहयोग करेंगे

संस, जागरण, अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड में फायर सीजन के मद्देनज़र विशेष सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान वनाग्नि रोकथाम, ग्रामीण स्तर पर सतर्कता बढ़ाने और विभागीय समन्वय को लेकर चर्चा की गई।

वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि फायर सीजन को देखते हुए ब्लाक स्तरीय टीम का गठन किया गया है। यह टीम विकासखंड स्तर पर आग लगने की घटनाओं से संबंधित सूचनाएं तत्काल वन विभाग को उपलब्ध कराएगी। बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका तय की गई है, जो आग बुझाने के कार्य में विभाग के सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, खंड विकास अधिकारी सुंदर सिंह दरियाल, रमेश कनवाल, काकुल पुंडीर, मदन मोहन पांडे, देवेंद्र सिंह नयाल सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।