ओरिएंटल मेटल पाउडर कंपनी एक माह बाद खुली
्रकोरोना संक्रमण के बाद सरकार के आदेश के बाद ताड़ीखेत स्थित बंद पड़ी ओरिएंटल मेटल पाउडर कंपनी में दोबारा उत्पादन शुरू हो गया है।
संस, ताडी़खेत (रानीखेत) : कोरोना संक्रमण के बाद सरकार के आदेश के बाद बंद पड़ी ओरिएंटल मेटल पाउडर कंपनी दोबारा खोल दी गई है। करीब एक माह बाद कंपनी में उत्पादन शुरू हुआ है। फैक्ट्री खुलने से श्रमिकों व कर्मचारियों ने भी राहत की सास ली है।
लॉकडाउन के आदेश के बाद बीते 22 मार्च को ताड़ीखेत ब्लॉक मुख्यालय स्थित ओरिएंटल मेटल पाउडर कंपनी भी बंद कर दी गई थी। सरकार के आदेश के बाद गुरुवार को फैक्ट्री को सैनिटाइज करने के बाद फैक्ट्री में कार्य दोबारा शुरू हो सका है। प्रबंधक एलएम पाडे के अनुसार फैक्ट्री में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक कर्मचारी की थर्मल स्कैनर से जाच की जा रही है। सैनिटाइजर का प्रयोग व शारीरिक दूरी अपनाकर फैक्ट्री में कार्य किया जाएगा। फिलहाल 50 फीसद कर्मचारियों को ही कार्य के लिए बुलाया गया है। वर्तमान में फैक्ट्री में करीब 86 कर्मचारी कार्यरत हैं। फैक्ट्री में उत्पादन शुरू होने से कर्मचारी व श्रमिकों ने भी राहत की सास ली है।