Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अल्मोड़ा में टाटा सूमो वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; तीन घायल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 13 Dec 2018 11:33 AM (IST)

    पनुवानौला वृद्ध जागेश्वर मार्ग पर मल्ली धौनी के पास एक टाटा सूमो गोल्ड वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    अल्मोड़ा में टाटा सूमो वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; तीन घायल

    अल्मोड़ा, जेएनएन। पनुवानौला वृद्ध जागेश्वर मार्ग पर मल्ली धौनी के पास एक टाटा सूमो गोल्ड वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    टाटा सूमो संख्या यूके-01-1416 से एक बारात में शामिल लोग हल्द्वानी गए थे। वापस लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। चालक के नियंत्रण खोने से वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसे में वृद्ध जागेश्वर के बौड़ा गांव निवासी टीका दत्त भट्ट (56 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई है। वाहन में सवार चंदन सिंह, लीलाधर भट्ट व पूरन चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

    दुर्घटना का पता चलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव के साथ ही घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों का पनुवानौला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 

    यह भी पढ़ें: बरातियों से भरी यूटिलिटी खाई में गिरी, एक की मौत; 11 घायल 

    यह भी पढ़ें: बदरीनाथ हाईवे पर कार के खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत

    यह भी पढ़ें: डंपर ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, अस्‍पताल में हुई मौत