Move to Jagran APP

एनएसयूआइ ने फूंका भाजपा का पुतला

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : कर्नाटक में भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाते

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 04:15 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 04:15 PM (IST)
एनएसयूआइ ने फूंका भाजपा का पुतला
एनएसयूआइ ने फूंका भाजपा का पुतला

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : कर्नाटक में भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाते हुए भारतीय युवा कांग्रेस ने भाजपा और उसके शीर्ष नेतृत्व का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा पूरे देश में लोक तंत्र की हत्या करने की साजिश कर रही है जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

loksabha election banner

नगर के चौघानपाटा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर जोड़ तोड़ से सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। जिसके लिए वह कोई भी हथकंडा अपनाने से गुरेज नहीं कर रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा का यह कृत्य अलोकतांत्रिक है। कार्यकर्ताओं ने कहा है भाजपा ने देश की जनता से झूठे वायदे किए। जिसका सच अब सामने आ चुका है और आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को इस झूठ का करारा जवाब देगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला दहन कर नारेबाजी भी की। पुतला दहन कार्यक्रम में निर्मल रावत, आशीष पंत, सुनील कठायत, वकुल साह, सुभांशु रौतेला, लोकेश तिवारी, संजीव कर्मयाल, रोहित जोशी, पुष्कर सिंह, विपुल कार्की, भुवन कोरंगा, रितिक नयाल, शुभम जोशी, संदीप तड़ागी, पूरन रौतेला, हर्ष कनवाल, मदन डांगी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.