Move to Jagran APP

अधिकारी व नेता देने वाले गांव में सड़क ही नहीं

संवाद सहयोगी, स्याल्दे (रानीखेत) : तमाम जनप्रतिनिधि व सैन्य अधिकारी देने वाले विकासखंड स्याल्दे क

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 06:16 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 06:16 PM (IST)
अधिकारी व नेता देने वाले गांव में सड़क ही नहीं
अधिकारी व नेता देने वाले गांव में सड़क ही नहीं

संवाद सहयोगी, स्याल्दे (रानीखेत) : तमाम जनप्रतिनिधि व सैन्य अधिकारी देने वाले विकासखंड स्याल्दे के सुदूर तिमली गांव पहुंचे विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के समक्ष बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग उठी। क्षेत्रवासियों ने तीन माह के भीतर तिमली को सड़क से जोड़ने पर खास जोर दिया।

loksabha election banner

निकाय चुनाव का शोर शांत होने के बाद बुधवार को विधायक सुरेंद्र ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत तिमली पहुंचे। लोगों ने विधायक का जिस गर्मजोशी से स्वागत किया, उसी अंदाज में क्षेत्रीय विकास से जुड़ी समस्याएं भी गिनाई। उन्होंने गांव को सड़क से जोड़ने की पुरजोर मांग उठाते हुए रूचियाखाल तिमली मोटरमार्ग के भौणलेख तोक में यात्रियों की सुविधा को प्रतीक्षालय निर्माण पर जोर दिया। इसके अलावा छियाणी गांव में जनमिलन केंद्र व पिपोड़ा में बारातघर का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया।

इसी सिलसिले में ज्ञापन भी दिया। इस पर विधायक ने प्राथमिकता से मांगों पर अमल करने का भरोसा दिलाया। पंतनगर कृषि विवि के पूर्व कुलपति डॉ. बीएस बिष्ट, ग्राम प्रधान जानकी जोशी, बीडीसी मंजू देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भीम सिंह आदि ने विचार रखे।

==============

इसलिए मुखर हुए ग्रामीण

दरअसल, तिमली गांव निवासी जंगबहादुर सिंह बिष्ट दो बार सांसद रहे। जसवंत सिंह बिष्ट भी दो दफा जिपं अध्यक्ष रह चुके। ग्रामीणों का कहना था कि कुलपति व सैन्य अधिकारी तक इसी गांव ने दिए। इसके बावजूद तिमली विकास से कोसों दूर है। उन्होंने क्षेत्रीय समस्या के शीघ्र निदान की मांग उठाई।

=================

ये रहे मौजूद

इस मौके पर हृदेश मेहरा, राधारमण उप्रेती, नारायण सिह बिष्ट, कुंदन लाल, महेशी देवी, मुन्नी देवी, भगवती देवी, पुष्पा देवी, अनीता देवी, भुवन जोशी, चंद्रप्रकाश, प्रेम गिरि, गोविंद सिंह, बलवंत सिंह, हरी राम, चंदन सिंह मावड़ी, आनंद सिंह बिष्ट, धर्म राम, देवेंद्र बिष्ट, भगवान बल्लभ आदि मौजूद रहे। संचालन खुशाल सिंह बिष्ट ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.