एनआइसी के दो बॉल वैज्ञानिक राज्य में दिखाएंगे जलवा
संस, रानीखेत : जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर नेशनल इंटर कॉलेज के
संस, रानीखेत : जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर नेशनल इंटर कॉलेज के दो बॉल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील जोशी ने बताया कि गत दिनों जनपदीय प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में नेहा बिष्ट ने प्रथम तथा चेतन तिवारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दोनों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। छात्रों के चयन पर प्रभारी बीईओ गीतिका जोशी, प्रबंधक महेश जोशी, शिक्षिका विमला रावत, किरन गोस्वामी, शशि टम्टा, एमपी सिंह, श्याम सिंह अधिकारी, चंद्रप्रकाश शर्मा, मनोज बिष्ट, किरन गोस्वामी, यशोदा खुल्बे आदि ने विद्यालय व क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।