Move to Jagran APP

मां के जयकारों से देवीमय हुआ पहाड़

अल्मोड़ा शारदीय नवरात्र पर समूचा पहाड़ देवीमय हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 10:43 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 10:43 PM (IST)
मां के जयकारों से देवीमय हुआ पहाड़
मां के जयकारों से देवीमय हुआ पहाड़

जेएनन, अल्मोड़ा : आश्विन मास की शारदीय नवरात्र पर समूचा पहाड़ देवीमय हो गया है। मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के विशेष पूजन से पूर्व प्रात: जिलेभर में कलशयात्रा निकाली गई। माता की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कर विभिन्न अनुष्ठान हुए।

loksabha election banner

पहले नवरात्र पर कुमाऊं का वृंदावन यानी सुप्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी (बानड़ी देवी) मंदिर में अरसे बाद श्रद्धालुओं का तांता लगा। वहीं मां कसारदेवी, स्याहीदेवी, उल्का देवी, नंदादेवी, शीतलादेवी, त्रिपुरा सुंदरी, कौमारी देवी लमगड़ा आदि देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने शारीरिक दूरी का पालन कर पूजा अर्चना की।

========

माता की भव्य प्रतिमाओं की प्राणप्रतिष्ठा

ढूंगाधारा में कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति की ओर से नवदुर्गा महोत्सव का श्रीगणेश हुआ। आचार्य पं. वसंत बहुगुणा ने देवी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की। यजमान कमल बिष्ट व मंजू बिष्ट रहे। लक्ष्मेश्वर में आचार्य सतीश जोशी व चंद्रशेखर जोशी ने अनुष्ठान पूर्ण कराए। यजमान नमित जोशी तथा विद्या जोशी रहे। इधर गंगोला मोहल्ला, लाला बाजार, राजपुरा, लक्ष्मेश्वर, ढूंगाधारा, चौघानपाटा, धारानौला, न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी, आफीसर्स कालोनी व पातालदेवी में दुर्गापूजा पंडालों में माता की भव्य प्रतिमाएं सजाई हैं।

==========

पर्यटन नगरी रानीखेत में भक्ति की रसधार

संस, रानीखेत : उपमंडल में भी माहौल भक्तिमय हो उठा है। पर्यटन नगरी में मां झूला देवी, सौनी बिनसर महादेव, बूबूधाम स्थित श्री सिद्धेश्वर माता, कालिका, मनकामेश्वर, घटघटेश्वरी आदि देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गांधी पार्क में कोविड- 19 के नियमों का पालन करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पं. विजय पांडे, केवलानंद तिवारी, शेखर पंत ने अनुष्ठान पूर्ण कराए। यजमान ईश्वरी पांडे व शिवानी पांडे रहे। समिति संरक्षक विधायक करन माहरा, महोत्सव अध्यक्ष अजय बबली, कुलदीप अग्रवाल, गौरव तिवारी आदि उपस्थित रहे। देर शाम महाआरती हुई। उधर ताड़ीखेत गोलू मंदिर, खनियां, लमगढ़ेश्वर, ऊंणी महादेव व स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव मंदिरों में भी दुर्गा महोत्सव शुरू हो गया।

=======

पौराणिक द्वारका भी झूमी

द्वाराहाट : पौराणिक द्वारका में वैष्णवी शक्तिपीठ मां दूनागिरि में श्रद्धालु विशेष पूजन को पहुंचे। 'संकल्प एक परिवार' संस्था की ओर से कुलदेवी मंदिर प्रांगण, शक्तिपीठ मां दूनागिरि, गोलू मंदिर उदेपुर, आदि क्षेत्रों में दुर्गा महोत्सव का श्रीगणेश हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.