Move to Jagran APP

मां दुर्गा प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा से माहौल भक्तिमय

संवाद सहयोगी अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी में शारदीय नवरात्र के बाद दशमी के दिन मंगलवार को म

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Oct 2019 11:15 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 06:31 AM (IST)
मां दुर्गा प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा से माहौल भक्तिमय
मां दुर्गा प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा से माहौल भक्तिमय

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी में शारदीय नवरात्र के बाद दशमी के दिन मंगलवार को मां दुर्गा प्रतिमाओं की पूरी श्रद्धा के साथ भव्य शोभायात्रा निकली। नगर का माहौल मां के जयकारे से गुंजायमान रहा। महिलाओं ने घरों व छतों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं पर पुष्प व अक्षत वर्षा की। इससे नगर का माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालु शोभा यात्रा में भजन-कीर्तन से मां दुर्गा का गुणगान करते हुए चल रहे थे।

loksabha election banner

यहां विजयादशमी पर माहौल भक्तिभाव के अद्भुत नजारे से परिपूर्ण रहा। गंगोला मोहल्ला, ढूंगाधारा, लाला बाजार, राजपुरा, लक्ष्मेश्वर, न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी, ऑफीसर्स कॉलोनी, पातालदेवी, चौघानपाटा ,धारानौला की दुर्गा महोत्सव समितियों द्वारा पूरे नवरात्र भर दुर्गा महोत्सव मनाया। उधर नगर के समीपवर्ती विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के हवालबाग परिसर में भी दुर्गा पूजन किया गया। सभी जगहों पर मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं बनाई गई। महोत्सव स्थल पर नौ दिनों तक पूजा-अर्चना व भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा और विजयादशमी पर विशेष पूजा अर्चना के बाद जयकारे के साथ मां की शोभायात्रा निकली। यह सभी प्रतिमाएं नगर पालिका के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परिसर पर एकत्रित हुई। यहां नंदादेवी के पुजारी पं. तारा दत्त जोशी ने मां दुर्गा की आरती उतारी। इसके बाद माल रोड से शोभायात्रा निकली। वाद्य यंत्रों की धुन के साथ भक्तों का हुजूम भजन-कीर्तनों के साथ थिरकते रहा। पूरा माहौल मां के जयकारों से गुंजायमान रहा। वहीं सुख-समृद्धि व एश्वर्य की कामना की गई। महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने घरों और छतों पर खड़े होकर शोभायात्रा को निहारते हुए पुष्पवर्षा की और अक्षत चढ़ाए। जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर क्वारब के पास कोसी व सुयाल नदी के संगम पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। इस मौके पर सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, दीप लाल साह, अजीत सिंह कार्की, पंकज जोशी, दर्शन रावत, श्याम लाल साह, आनंद बल्लभ जोशी, त्रिलोचन जोशी, अमरनाथ नेगी समेत विभिन्न दुर्गा समितियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, नगरवासी व आसपास के क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.