Move to Jagran APP

सर्वशक्ति महामाया, दिव्य ज्ञान स्वरूपिणी..

संवाद सहयोगी अल्मोड़ा आश्विन मास की शारदीय नवरात्र से पूरे नगर का माहौल इन दिनों भक्तिमय ह

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 11:14 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 06:29 AM (IST)
सर्वशक्ति महामाया, दिव्य ज्ञान स्वरूपिणी..
सर्वशक्ति महामाया, दिव्य ज्ञान स्वरूपिणी..

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: आश्विन मास की शारदीय नवरात्र से पूरे नगर का माहौल इन दिनों भक्तिमय है। नगर के दस स्थानों पर बनाए गए दुर्गा पूजा पंडालों में कहीं भजन-कीर्तन की स्वरलहरियां गूंज रही हैं तो कहीं श्रीमद्देवीभागवत कथा से आदि शक्ति की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। वहीं नगर स्थित देवी मंदिरों में लोगों ने पूजा-पाठ कर सुख-शांति व निरोगी काया की कामना की।

loksabha election banner

गुरुवार को दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही मौसम साफ होने से लोगों ने बड़ी संख्या में नगर के गंगोला मोहल्ला, ढूंगाधारा, लाला बाजार, राजपुरा, लक्ष्मेश्वर, चौघानपाटा, न्यू इंदिरा कॉलोनी खत्याड़ी, पातालदेवी, धारानौला व ऑफीसर्स कॉलोनी में दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। इन पूजा पंडालों में कीर्तन मंडलियों ने दिन भर भजन-कीर्तन कर नगर के माहौल को भक्तिमय बना दिया। इधर नगर स्थित देवी मंदिरों नंदा देवी, त्रिपुरा सुंदरी, उल्का देवी, कालिका देवी, शीतलादेवी, खत्याड़ी स्थित जगदंबा मंदिर समेत आसपास के देवी मंदिरों विंध्यवासिनी देवी, द्योलीडाना, पातालदेवी में नगर समेत आसपास के क्षेत्रों ने दर्शन-पूजन कर पूजा पाठ किया। दिन भर मंदिर व पूजा पंडाल भजन-कीर्तन की स्वरलहरियों से गूंजते रहे। इधर नवरात्र के दृष्टिगत मंदिरों को सुरूचिपूर्ण ढंग से सजाया गया है।

----------

देवीभागवत कथा सुनने से दुख होते हैं दूर: कथा व्यास

अल्मोड़ा : नगर के बालेश्वर वार्ड के ढूंगाधारा में चल रहे नव दुर्गा महोत्सव में सोसायटी फॉर हिल एजुकेशन एंड एनवायरमेंट के तत्वावधान में श्रीमद्देवीभागवत कथा जारी है। कथा वाचन करते हुए व्यास पं. दीप चंद्र शास्त्री ने कहा कि देवी की आराधना से मनुष्य को अभीष्ट की प्राप्ति होती है। उन्होंने श्रीमद्देवीभागवत को परम कल्याणकारी बताते हुए कहा कि जहां भी देवी की कथा का गुणगान हो रहा हो, वहां इसे अवश्य सुनना चाहिए। इससे मनुष्य को सुख व शांति की प्राप्ति होती है। कथा के बीच-बीच में भजन व कीर्तन से भी मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। इस मौके पर कुंदन चम्याल, कमल बिष्ट, ईश्वरी दत्त जोशी, किशन चंद्र पांडे, दिनेश तिवारी समेत अनेक लोग मौजूद थे।

----------

दुर्गा महोत्सव में हो रही विविध प्रतियोगिताएं

अल्मोड़ा : नव दुर्गा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम व स्वच्छता पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में गर्वित जोशी, नितिशा भंडारी, नैना बोरा ने प्रथम, अक्षित जोशी, सतीश साह, पंकज मेहता ने दूसरा तथा गरिमा जोशी, आस्था जोशी व गायत्री चम्याल के गु्रप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं दुर्गा के ब्रह्मचारिणी अवतार पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आराध्या पाठक, लोकेश मेहता, आस्था बोरा ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तीसरा स्थान हासिल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.