हत्या या आत्महत्या! सवालों के घेरे में मौत
ब्लॉक के समीपवर्ती खडीकडाग गाव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
संवाद सहयोगी, स्यालदे (रानीखेत): ब्लॉक के समीपवर्ती खडीकडाग गाव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जाच शुरू कर दी गई है।
मृतक तारा दत्त (29) पुत्र प्रेम बल्लभ निवासी खडीकडाग बीते नौ जुलाई से लापता था। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट राजस्व पुलिस कोटसारी को दर्ज कराई थी। हरेला पर्व पर एक बंद मकान में उसका शव रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक मनदेव का गाव के समीप पुस्तैनी मकान है। पुराने मकान में मंदिर होने पर त्योहार के चलते पूजा अर्चना करने के लिए परिवार का ही एक व्यक्ति बंद मकान में गया। जैसे ही उसने दरवाजा खोला उसके होश उड़ गए। अंदर एक व्यक्ति रस्सी के सहारे लटका था। आनन-फानन सूचना राजस्व पुलिस को दी गई। आसपास के गावों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को रस्सी से नीचे उतारा। राजस्व पुलिस के अनुसार मृतक बीते नौ जुलाई से लापता था। मौत कैसे हुई मृतक ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई। सभी बिंदुओं पर जाच शुरू कर दी गई है। वहीं व्यक्ति के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। राजस्व निरीक्षक शकर गिरी, राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश देवतल्ला, इकरार अंसारी, धीरज आर्या, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।