मॉडलों के जरिये बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद सूत्र, ताड़ीखेत (रानीखेत) : जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग (कुमाऊं) स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी म
संवाद सूत्र, ताड़ीखेत (रानीखेत) : जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग (कुमाऊं) स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने मॉडलों के जरिये हुनर का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में सौर ऊर्जा, जल व पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, जैविक खेती आदि के मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई।
विद्यालय सभागार में प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राचार्य कंचन जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि बाल वैज्ञानिकों में छिपी प्रतिभा तथा उनकी वैज्ञानिक सोच को उचित मंच प्रदान करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें विज्ञान के तीन, सामाजिक विज्ञान व गणित के दो-दो समेत नौ मॉडलों को शामिल किया गया है। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने सोलर ऊर्जा, पर्यावरण व जल सरंक्षण, शुष्क एवं अर्द्ध शुल्क क्षेत्रों के विकास, बॉयो सोलर, जैविक खेती, पावर हाउस प्लांट व बेकार पड़ी वस्तुओं से निर्मित मॉडल प्रस्तुत किए गए।
===========
इन जिलों से पहुंचे विद्यार्थी
जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत (अल्मोड़ा), बागेश्वर, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत व गंगरकोट (नैनीताल) की छह टीमों के करीब 54 विद्यार्थी। विजेता तीन मॉडलों का चयन फर्रुखाबाद में होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
==========
ये रहे मौजूद
डीसी जोशी, मधूसूदन पांडे, राजेश कुमार, डॉ. डीके त्रिवेदी, कौलेश कुमार, एनएस रावत, रश्मि पांडे, अनुराधा शर्मा, तनूजा जोशी, नेहा शर्मा, अंशू श्रीवास्तव व हरेंद्रजीत सिंह आदि।