सरयू में बहा अधेड़, लापता
गांव के व्यक्ति की शव यात्रा में गया एक अधेड़ व्यक्ति सरयू नदी में बह गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है।
अल्मोड़ा। गांव के व्यक्ति की शव यात्रा में गया एक अधेड़ व्यक्ति सरयू नदी में बह गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है।
जानकारी के मुताबिक विकासखंड भैसियाछाना के मंगलता गांव में हयात सिंह (75 वर्ष) की मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार के लिए सेराघाट में ग्रामीण गए हुए थे। अंतिम संस्कार के बाद ग्रामीण सरयू नदी में नहाने लगे।
पर्वतीय क्षेत्र में लगातार बारिश होने से नदियां उफान पर हैं। इसी दौरान नहाते समय मंगलता गांव निवासी 52 वर्षीय गोपाल सिंह नेगी पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और नदी में गोपाल सिंह की खोज की जा रही है।
पढ़ें-नाले में दो बच्चों समेत तीन लोग बहे