महात्मा गांधी का राजनीतिक जीवन पूरी तरह पारदर्शी
संवाद सहयोगी अल्मोड़ा महात्मा गांधी का राजनीतिक जीवन पूरी तरह पारदर्शी था और उन्होंन
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : महात्मा गांधी का राजनीतिक जीवन पूरी तरह पारदर्शी था और उन्होंने देश के विकास के लिए जो भी कार्य किए वह आज भी प्रासंगिक है। इसलिए हम सभी को महात्मा गांधी के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
यह बात दशम बीडी पांडे स्मृति व्याख्यान के दौरान जाखनदेवी स्थित उत्तराखंड सेवानिधि में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहित्य पुरस्कार और पद्म भूषण से सम्मानित लेखक व इतिहासकार राम चंद्र गुहा ने कही। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और उनकी कार्यशैली स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक प्रासंगिक है। गुहा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्र में जो भी कार्य किए उनसे देश ने काफी तरक्की की। इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग को इन कार्यो से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, साहित्यकार शेखर पाठक, रंजन जोशी, रघु तिवारी, राधा बहन, अनुराधा पांडे ने भी इस विषय पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में पूर्व निदेशक डॉ. ललित पांडे, निरंजन पंत, मालिनी चटर्जी, रत्ना सुदर्शन, पीसी तिवारी, थ्रीश कपूर, राजीव लोचन साह, जय दत्त उप्रेती, अरविंद कुमार, सुन दुबे, कमल जोशी, सीडीओ मनुज गोयल, कमल जोशी, सुरेश बिष्ट समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।