विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड: कुमाऊनी लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, सांस्कृतिक जगत में गहरा शोक

Published: Wed, 11 Mar 2026 03:32 PM (IST)

कुमाऊनी लोकगीतों के सुविख्यात गायक दीवान कनवाल का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अल्मोड़ा निवासी दीवान दा के नाम से प्रसिद्ध कनवाल लंबे समय से अस्वस्थ थे।

कुमाऊनी लोकगीतों के सुविख्यात गायक और सांस्कृतिक कर्मी दीवान कनवाल का बुधवार को हुआ निधन।

 कुमाऊनी लोकगीतों के सुविख्यात गायक और सांस्कृतिक कर्मी दीवान कनवाल का बुधवार को हुआ निधन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। कुमाऊनी लोकगीतों के सुविख्यात गायक और सांस्कृतिक कर्मी दीवान कनवाल का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह करीब 65 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से अल्मोड़ा सहित पूरे प्रदेश के सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुख्यालय के खत्याड़ी गांव निवासी दीवान कनवाल, जिन्हें लोग स्नेह से ‘दीवान दा’ के नाम से जानते थे, पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका उपचार हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

हाल ही में उनका ऑपरेशन भी हुआ था। उपचार के बाद वह कुछ दिन पहले ही अपने घर लौटे थे, लेकिन बुधवार सुबह अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

दीवान कनवाल अपने पीछे वृद्ध माता, दो विवाहित पुत्रों और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर बाद बेतालेश्वर घाट में किया जाएगा।

दीवान कनवाल कुमाऊनी लोकसंगीत की दुनिया का जाना-पहचाना नाम थे। उनकी मधुर और कर्णप्रिय आवाज ने लंबे समय तक श्रोताओं के दिलों पर राज किया।

उनके लोकप्रिय गीतों में ‘दाज्यु हमार जवाई रिषे ग्ये’, ‘आज कुछे मैत जा’, ‘कस भिड़े कुनई पंडित ज्यू कस करछा ब्या’ और ‘ह्यू भरी डाना’ जैसे कई गीत शामिल हैं, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा और आज भी गुनगुनाया जाता है।

करीब 35 वर्षों से अधिक समय तक उन्होंने कुमाऊनी लोकसंस्कृति की सेवा की और अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उनके निधन से कुमाऊँनी लोकसंगीत को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर: कौसानी के डेविड भाई नहीं रहे, पहाड़ों ने खोया अपना सच्चा मित्र और पर्यावरण संरक्षक

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड में जन्मे कौसानी के डेविड भाई पंचतत्व में विलीन, बेटी दीपिका ने दी मुखाग्नि