विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा में खैरना रानीखेत हाईवे पर छह घंटे जाम, ट्रक खराब होने से यात्री बेहाल

Published: Sat, 18 Apr 2026 12:32 PM (IST)

खैरना स्टेट हाईवे पर कनवाडी में एक ट्रक खराब होने से लगभग छह घंटे तक यातायात बाधित रहा। रानीखेत और ...और पढ़ें

कनवाडी में कमानी पट्टा टूटने से बीच रोड फंसा, जाम लगा. Jagran

कनवाडी में कमानी पट्टा टूटने से बीच रोड फंसा, जाम लगा. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रानीखेत। खैरना स्टेट हाईवे पर डेंजर जोन कनवाडी में ट्रक में तकनीकी खराबी के कारण करीब छह घंटा यातायात ठप रहा। बीच सड़क पर वाहन फंसने से रानीखेत व गरमपानी को ओर आ जा रहे छोटे बड़े वाहन जाम में फंस गए।

हल्द्वानी से रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया आदि को जाने वाली गाड़ियों को वाया अल्मोड़ा लगभग 70 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंचना पडा। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक हटाने के बाद मध्याह्न करीब पौने बारह बजे आवाजाही सुचारू हो सकी।

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर कनवाडी क्षेत्र में प्रात: करीब छह बजे ट्रक खराब हो गया। वाहन हल्द्वानी से ईंट आदि निर्माण सामग्री लेकर रानीखेत की ओर जा रहा था। सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह नेगी, रमेश सिंह खनायत आदि ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। घंटों मशक्कत के बाद लोडेड ट्रक हटाया जा सका तो यातायात सुचारू हुआ।

यह भी पढ़ें- रानीखेत में द्वारसों के जंगल में भीषण आग, 20 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला

यह भी पढ़ें- जंगल की आग आबादी के पास पहुंचने से मचा हड़कंप, रानीखेत के कठपुड़िया में लाखों की वन संपदा को हुआ नुकसान