Move to Jagran APP

केमू बस सेवा छह माह से ठप, लोगों में गुस्सा

संवाद सहयोगी द्वाराहाट जालली से द्वाराहाट रामनगर व बागेश्वर स्टेशनों को जाने वाली केएमओयू क

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 10:36 PM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 06:26 AM (IST)
केमू बस सेवा छह माह से ठप, लोगों में गुस्सा
केमू बस सेवा छह माह से ठप, लोगों में गुस्सा

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : जालली से द्वाराहाट, रामनगर व बागेश्वर स्टेशनों को जाने वाली केएमओयू की बस विगत छह माह से बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जालली क्षेत्र से द्वाराहाट के लिए यातायात व्यवस्था का एकमात्र साधन होने के चलते इसके न चलने से ग्रामीणों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ने के अलावा कई जरूरी कार्य छूट जा रहे हैं। इससे प्रभावित क्षेत्रों के लोगों में आक्रोश पनपने लगा है।

loksabha election banner

दरअसल, केमू की बस पहले दिन रामनगर से जालली होकर दिन में एक बजे द्वाराहाट पहुंचती है। सायं 4:30 बजे वापस जालली लौटती है। रात्रि विश्राम कर अगली सुबह छह बजे जालली से रवाना हो 7:30 बजे फिर द्वाराहाट पहुंचती है। यहां से यात्रियों को लेकर बागेश्वर रवाना होती है। मगर पिछले छह माह से यह सेवा बंद हो जाने से क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य, तहसील, उच्च शिक्षा आदि कार्यो के लिए हर रोज लोगों का द्वाराहाट आना जाना होता है। उक्त बस बंद होने से लोगों के कई आवश्यक कार्य छूट रहे हैं। ग्रामीणों ने तत्काल इस बस को पुन: संचालित करने की माग की है।

==============

पंचायत प्रतिनिधियों ने आयुक्त को भेजा ज्ञापन

इसी सिलसिले में पंचायत प्रतिनिधियों ने आयुक्त राजीव रौतेला को ज्ञापन भेजा है। इसमें बस सेवा पुन: सुचारू किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। पत्र भेजने वालों में ग्राम प्रधान मासों गंगा खाती, प्रधान भटकोट चंपा देवी, नीमा देवी ईड़ा, निर्मला देवी जालली, माया देवी चौनिया, आशा देवी पैठानी, दीपक बिष्ट जमीनी वार, क्षेत्र पंचायत सदस्य ईड़ा चंद्रशेखर चौधरी, अध्यक्ष क्षेत्रीय विकास समिति डॉ. भीम सिंह नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंदन बिष्ट आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.