बच्चों का भविष्य संवारने चार साल पहले दिल्ली गई कविता, अब संदिग्ध मौत... दो मासूमों के सिर से उठा मां साया
दिल्ली में चार साल पहले बेहतर भविष्य के लिए गई कविता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे उसके ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। बच्चों के बेहतर भविष्य का सपना लेकर चार साल पहले पति के साथ दिल्ली गई कविता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके में कोहराम मच गया।
मृतका के भाई वीरेंद्र निवासी गैलाकोट ने बहन की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
लमगड़ा के गैलाकोट निवासी कविता की शादी शहरफाटक डोल निवासी पान सिंह के साथ 14 साल पहले हुई। मृतका के भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से उनका पति कविता के साथ मारपीट करता था। गांव में रहने के दौरान भी मारपीट से परेशान होकर उसने लमगड़ा थाने में शिकायत की थी।
उस समय दोनों पक्षों के बीच लिखित माफीनामा होने के बाद मामला शांत हो गया था। इसके बाद करीब चार साल पहले पति उनकी बहन कविता और दोनों बच्चों को लेकर दिल्ली चला गया। परिवार पटेलनगर में रहने लगा। पति वाहन चलाता था, जबकि कविता भी निजी कार्य कर परिवार की आर्थिक मदद करती थी।
बताया कि नौ सितंबर को अचानक कविता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कविता अपने पीछे सात वर्षीय बेटी और दस वर्षीय बेटे को छोड़ गई है। मां की मौत से दोनों मासूमों के सिर से ममता का साया उठ गया। मायके पक्ष ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
