कैलास मानसरोवर यात्री अगले पड़ाव रवाना, दी शुभकामनाएं
संवाद सहयोगी अल्मोड़ा कैलास मानसरोवर यात्रियों का 12वां दल शुक्रवार की रात्रि अल्मोड़ा में
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : कैलास मानसरोवर यात्रियों का 12वां दल शुक्रवार की रात्रि अल्मोड़ा में विश्राम करने के बाद शनिवार की सुबह अपने अगले पड़ाव धारचूला को रवाना हो गया है। दल को कुमाऊं मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
दल के शुक्रवार की देर सायं अल्मोड़ा पहुंचने पर केएमवीएन के होली
डे होम परिसर में यात्रियों का बुरांश के जूस के साथ स्वागत किया। इस दल में देश के विभिन्न राज्यों के कुल 41 यात्री शामिल हैं। जिसमें 39 पुरुष व 2 महिलाएं शामिल हैं। दल के लायजनिंग आफीसर हरीश भाई मगनलाल दूधल व राजेश मुखी हैं। सबसे अधिक उम्र के यात्री कर्नाटक के 70 वर्षीय वीकृष्ण राव व कम उम्र के यात्री झारखंड के 24 वर्षीय नवल मुद्रा शामिल हैं। इस दल में चंडीगढ़ से एक, दिल्ली से पांच, गुजरात से छह, हरियाणा से तीन, जम्मू व कश्मीर से तीन, झारखंड से तीन, कर्नाटक से तीन, मध्य प्रदेश से दो, महाराष्ट्र से एक, उड़ीसा से एक, पंजाब से एक, राजस्थान से चार, तमिलनाडु से दो, तेलंगाना से एक व उत्तर प्रदेश से पांच यात्री शामिल हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से इस दल के पथ प्रदर्शक पंकज पंत हैं। रात्रि विश्राम के बाद दल शनिवार की सुबह चितई से वाया धौलछीना होते हुए धारचूला को रवाना हुआ। इस मौके पर केएमवीएन की प्रबंधक शीला साह, योगेश गब्र्याल, नरेश कुमार, अभिलेश बिष्ट समेत अनेक कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप