Move to Jagran APP

महिलाओं के सम्मान से ही सुसंस्कृत समाज का निर्माण संभव

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस लाइन अल्मोड़ा में में कप्तान पंजक भट् की पहल पर नारी एक-रूप अनेक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 11:18 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 11:18 PM (IST)
महिलाओं के सम्मान से ही सुसंस्कृत समाज का निर्माण संभव
महिलाओं के सम्मान से ही सुसंस्कृत समाज का निर्माण संभव

जागरण टीम, अल्मोड़ा/रानीखेत : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस लाइन में कप्तान पंजक भट्ट की पहल पर 'नारी एक रूप अनेक' प्रतियोगिता एवं योगाभ्यास किया गया। इसमें कुमाऊं के साथ ही कोलकाता, दिल्ली आदि से महिलाओं व बेटियों ने स्वरचित कविताएं, लोकगीत व नृत्य आदि की ऑनलाइन प्रस्तुति दी। प्रतिभाओं के 95 वीडियो में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पदक व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

एसएसपी पंकज भट्ट व पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसएसपी ने कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान होता वहां देवता वास करते हैं। प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 115 महिलाओं व बेटियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की रूपरेखा मीडिया सेल प्रभारी हेमा ऐठाणी ने तैयार की। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गो में गायत्री जोशी, मीता उपाध्याय, च्योतिका पंत व सपना अव्वल रही।

अपनी ताकत व अधिकारों को समझें : अपूर्वा

रानीखेत : यहां भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कोरोना योद्धाओं के रूप में मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे के साथ ही 50 से ज्यादा आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा ने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। शिक्षा पर भी खास जोर दिया। अधिवक्ता प्रीति गोस्वामी ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कोतवाल राजेश यादव ने कहा मौजूदा दौर में मातृशक्ति खासकर बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के सोपान तय कर रही हैं। उन्होंने महिला हिसा रोक व अन्य अपराधों की रोकथाम को पुलिस की भूमिका व कानूनों से रूबरू कराया। प्रदेश मीडिया सहप ्रभारी विमला रावत ने संयुक्त मजिस्ट्रेट व कोतवाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। तनूजा साह, सुनीता डाबर, हेमा नेगी, शोभा पंत, सीमा जसवा, दीप्ती गोयल, माया बिष्ट, रेखा आर्या,चंद्रप्रभा भगत, गीता सजवाण, अंजू बिष्ट, गीता बेलवाल, प्रेमा भगत, अनु सोनकर, बबीता, मीरा आदि मौजूद रहीं।

ताड़ीखेत : ब्लाक मुख्यालय के सभागार में महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये। महिलाओं को उनके अधिकारी के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा। मुख्य अतिथि सहायक परियोजना अधिकारी वीर सिंह ने कहा महिलाओं को अपने अधिकारों का ध्यान रखना चाहिए। खण्ड विकास अधिकारी केएस बोरा ने महिलाओं को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस अवसर मंजू मेहता डांगी, मंजू, नमृता गौड़, रेखा नेगी, लाजवंती पांडे, करिश्मा पांण्ड़े, हेमलता नेगी, भावना नेगी सहित कई महिलाए मौजूद थी।

छात्राओं ने लगाई प्रदर्शनी

विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें लॉकडाउन के दौरान छात्राओं की ओर से तैयार आकर्षक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने अवलोकन कर बेटियों को पुरस्कृत किया। छात्राओं ने 'बेटी बचाओे बेटी पढ़ाओ' पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी, विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष प्रकाश पंत, कोषाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, अंजली शर्मा आदि ने विचार रखे।

=========

महिला हिसा के खिलाफ धरना

महिला दिवस पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने महिला हिंसा के खिलाफ गाधी पार्क में धरना दिया। आने वाली चुनौतियों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। इस दौरान राज्य अध्यक्ष सुनीता पाडे, जिला सचिव पूनम तिवारी, उपाध्यक्ष अजरा परवीन, आशा, रीतू रावत, पार्वती रावत, किरन राणा, प्रेमा पाडे, भारती रावत, भावना, चंदा राणा जोशी, मंजू पंत, ममता, देवकी बोरा, मुन्नी प्रसाद, जया पाडे आदि मौजूद रहीं।

=========

समूहों को नकद पुरस्कार

पालिका सभागार में गोष्ठी हुई। नंदा स्वायत्त सहकारिता समूह व जयश्री स्वायत्त समूहों को 50-50 हजार रुपये की राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। नगर के सभी 13 वार्डो की एक-एक गरीब महिला का भी सम्मान किया गया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, शिक्षाविद मनोरमा जोशी, सीएमओ सविता ह्याकी, उत्तराखंड सेवा निधि की अनुराधा पाडे, आनंद सिंह ऐरी, प्रो. एनडी काडपाल, सीओ मातवर सिंह, विनोद पाडे, राजेंद्र तिवारी आदि मौजूद ने विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.