कृषि तकनीक को बढ़ावा देना जरूरी
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : पर्वतीय क्षेत्रों में किसानों की आजीविका का मुख्य साधन कृषि है। इ
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : पर्वतीय क्षेत्रों में किसानों की आजीविका का मुख्य साधन कृषि है। इसलिए यहां कृषि तकनीकों का व्यापक प्रचार प्रसार करना काफी जरूरी है। इसके लिए सभी को जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।
ये बातें नगरपालिका सभागार में आनंद सिंह बिष्ट द्वारा लिखित कृषि तकनीक और जानकारी विषय पर लिखी पुस्तक के विमोचन के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कही। चौहान ने कहा कि प्रदेश में कृषि विकास के क्षेत्र में उतना काम नहीं हो पाया है। जितना होना चाहिए था। इसलिए इस क्षेत्र में और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने बिष्ट की पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर श्याम सिंह कुटौला, कपिलेश भोज, नवीन बिष्ट समेत अनेक लोग मौजूद रहे।