Move to Jagran APP

महंगाई पर जिले भर में उबाल, भाजपा सरकार पर उठाए सवाल

महंगाई के खिलाफ जिले भर में कांग्रेसी सड़क पर उतर आए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 11:43 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 11:43 PM (IST)
महंगाई पर जिले भर में उबाल, भाजपा सरकार पर उठाए सवाल
महंगाई पर जिले भर में उबाल, भाजपा सरकार पर उठाए सवाल

जागरण टीम, अल्मोड़ा/ रानीखेत: महंगाई के खिलाफ जिले भर में कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। पेट्रो पदार्थ, रसोई गैस आदि की मूल्यवृद्धि के लिए राज्य व केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए गुबार निकाला। कहा कि भाजपा सरकार महंगाई बढ़ाकर मध्यम व गरीब वर्ग के शोषण पर आमादा है। प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला भी फूंका गया।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला की अगुवाई में कार्यकर्ता बुधवार को चौघानपाटा पर जुटे। राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष रौतेला ने कहा कि भाजपाराज में महंगाई चरम पर है। इससे गरीबों की कमर टूट रही। एक ओर सरकार रसोई गैस पर अनुदान का छलावा कर रही, दूसरी तरफ दाम बढ़ाया जा रहा। कांग्रेसियों ने कहा कि कोरोनाकाल में तमाम लोग बेरोजगार हो चले हैं। ऐसे में महंगाई बढ़ने से हालात बिगड़ गए हैं। कहा कि 2020 में जनविरोधी सरकार को माकूल जवाब दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर महामंत्री गीता मेहरा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, उपाध्यक्ष परितोष जोशी, राजीव कर्नाटक, संजय दुर्गापाल, चंद्र कुमार फौजी, जितेंद्र प्रसाद, अंबीराम, हर्ष कनवाल, विपिन त्रिपाठी, विनोद सिंह, अरविंद रौतेला, रमेश नेगी, फाकिर खान, जितेंद्र अधिकारी, प्रदीप विशौ, तारू तिवारी आदि शामिल रहे।

==========

भ्रष्टाचार पर भी वार

रानीखेत : कांग्रेसियों ने महंगाई के साथ ही बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व जिला विकास प्राधिकरण के मुद्दे पर भाजपा सरकार को कोसा। पुतला भी जलाया। ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, अगस्त लाल साह, राजेंद्र बिष्ट, पंकज गुरुरानी, सोनू सिद्दीकी, गोविंद राम, अमन शेख, विजय तिवारी, मोहित राजौरिया आदि मौजूद रहे।

===========

सत्ता में आते ही डीडीए खत्म : मदन सिंह

द्वाराहाट : कांग्रेसियों ने मुख्य चौराहा पर प्रदर्शन के बाद हुई सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपाराज में जनता पहले ही त्रस्त थी। अब कमरतोड़ महंगाई ने बेहाल कर दिया है। आरोप लगाया कि जिला विकास प्राधिकरण के बहाने आम लोगों का खुला शोषण किया जा रहा। दावा किया कि 2020 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। तब जनविरोधी डीडीए को खत्म कर दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र किरौला, ब्लाक अध्यक्ष दिगंबर बिष्ट, नगर अध्यक्ष कमल साह, जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार, नारायण रौतेला, अशोक कुमार, दर्शन साह, राजेंद्र रौतेला, प्रकाश अधिकारी, निर्मल मठपाल, प्रताप रावत, संतोष चौधरी, रतन कुमार, भारत भूषण, प्रताप गिरी, राजेंद्र कुमार, नंदन अधिकारी, मनोज मठपाल, मनोज रावत, युगल साह, जगत रौतेला, इंद्र लाल, संजय कुमार, गोपाल रावत, कमल किशोर आर्या, गणेश लाल चौधरी, शिव सिंह रौतेला, प्रेम प्रकाश आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.