Move to Jagran APP

उत्तराखंडी गीतों के बीच दिखा भारतीय संगीत व सूफियाना अंदाज

संवाद सहयोगी अल्मोड़ा रणसिंह बाजो तुतुरी बाजी नागड़ बाजो बाजे.. आदि गीतों के जि

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 11:05 PM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 11:05 PM (IST)
उत्तराखंडी गीतों के बीच दिखा भारतीय संगीत व सूफियाना अंदाज
उत्तराखंडी गीतों के बीच दिखा भारतीय संगीत व सूफियाना अंदाज

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : 'रणसिंह बाजो, तुतुरी बाजी, नागड़ बाजो बाजे..' आदि गीतों के जरिये उत्तराखंड की प्राचीन गौरव गाथा का बखान। वहीं कुमाऊं एवं गढ़वाली लोक संस्कृति की मिलीजुली झलक तो भारतीय शास्त्रीय रागों पर आधारित सुर संगीत। सूफी गीतों के तराने भी। जीजीआइसी मैदान पर बने सांस्कृतिक मंच पर लोक कलाकारों ने दिलकश प्रस्तुति से जहां दर्शकों को बांधा रखा। वहीं लोकगायकों ने फन का जादू बिखेर वाह वाही बटोरी।

loksabha election banner

श्री कृष्ण जन्माष्टमी कुमाऊं महोत्सव पर संगीत एवं भजन संध्या यादगार बन गई। श्रीराम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में सांस्कृतिक शाम का श्रीगणेश उत्तराखंड की गौरवगाथा से जुड़े रणसिंह व अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्रों, उनकी महत्ता बताते सुमधुर गीत से हुआ। पुराने दौर में रचे गए गीत को नया पुट दे उदीयमान लोकगायिका प्रियंका महर ने 'रणसिंह बाजो, तुतुरी बाजी, नागड़ बाजो बाजे..' सुना कर मन मोह लिया। इसके बाद 'पधाना गोपाला तीलै धारौ बौला..' आदि कुमाऊंनी गीतों पर दर्शक खूब झूमे। कार्यक्रम को विविध संस्कृतियों से भरने की कोशिश करते हुए प्रियंका ने राजस्थानी गीत 'रंगीलो म्हारो ढोलणां..' पर भी खूब वाहवाही बटोरी।

उत्साह, उमंग व उल्ला से लबरेज सांस्कृतिक संध्या को नया पुट दिया संगीत में पकड़ रखने वाले प्रभाकर जोशी ने 'हो लाल मेरी..', 'छाप तिलक सब छीनी रे..' आदि गजल व गीतों से तालियां बटोरी। शारदा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी सुंदर प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि शेखर लखचौरा व विनीता लखचौरा ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। संचालन गीतम शर्मा ने किया।

===============

भाषण व फैशन शो में निखरे बच्चे

महोत्सव में बच्चों की भाषण प्रतियोगिता के साथ ही फैशन शो भी हुआ। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

===============

ये रहे मौजूद

विशिष्ट अतिथि एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी, समिति अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, डॉ. संतोष बिष्ट, अमरनाथ सिंह नेगी, सुशील साह, पंकज भगत, रमेश लाल, गिरीश मल्होत्रा, बिट्टू कर्नाटक, सचिन टम्टा, वैभाव पांडे, कैलाश बलौदी आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.