अध्यक्ष पद पर निर्दलीय का कब्जा
संवाद सहयोगी रानीखेत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जय दत्त वैला महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प
संवाद सहयोगी, रानीखेत : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जय दत्त वैला महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी ने मैदान मारा। मनीष भैसोड़ा (531) ने बबली बिष्ट (490) को 41 मतों से पराजित किया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर योगेश बिष्ट (516) ने भुवन बिष्ट (495) को 21 मतों से पराजित किया। जबकि उपाध्यक्ष पूरन बिष्ट, छात्रा उपाध्यक्ष कोमल पंत, सचिव सुधांशु भट्ट, संयुक्त सचिव सुनील आर्या, विवि प्रतिनिधि धनंजय बेलवाल, सास्कृतिक सचिव उमा पटवाल व संकाय प्रतिनिधि (वाणिज्य) पर अखिलेश जोशी पहले ही निर्विरोध चुने गए। प्राचार्य पीके पाठक ने विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
=================
अध्यक्ष पद पर अभाविप का कब्जा
फोटो : 9 आरकेटी पी 25
द्वाराहाट : राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर अभाविप का कब्जा जबकि अन्य छह सीटें यूएसएफ ने जीतीं। एनएसयूआई ने एक भी सीट नहीं जीती। शपथ ग्रहण के बाद प्रत्याशियों ने जुलूस निकाल जश्न मनाया। अध्यक्ष पद पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में अभाविप की स्वाति उपाध्याय (348) ने यूएसएफ की मंजू को (281) को 67 मतों से पराजित किया। जबकि एनएसयूआई की भावना राणा (94) मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर यूएसएफ के राहुल उपाध्याय (402) ने नवीन कुमार (308) को 94 मतों से पराजित किया। छात्रा उपाध्यक्ष यूएसएफ की दीपिका नेगी ने गीता को 59 मतों से मात दी। जबकि सचिव पद पर यूएसएफ के अरविंद सिंह ने कुलदीप नेगी को 109 मतों से पराजित किया। संयुक्त सचिव पद यूएसएफ के लक्ष्मण सिंह ने अमित बिष्ट को 109 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर अभाविप के मुकुल शर्मा ने जगमोहन को सात मतों से पराजित किया। विवि प्रतिनिधि में यूएसएफ की अंजू ने पुष्पा को 115 मतों से पराजित किया। जबकि सास्कृतिक सचिव यूएसएफ की प्रेमा आर्या निर्विरोध चुनी गई। प्राचार्य डॉ. भरत उपाध्याय ने पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
=================
मुकेश अध्यक्ष व शीला बनी छात्रा उपाध्यक्ष
मानिला : राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष मुकेश सिंह, छात्रा उपाध्यक्ष शीला, संयुक्त सचिव पिंकी गहत्याड़ी, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह व विवि प्रतिनिधि संजय शर्मा निर्विरोध चुने गए। वहीं सचिव, सास्कृतिक सचिव, कला व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के पदों पर कोई भी नामांकन न होने से पद रिक्त है। प्राचार्या डॉ. ललित प्रभा शर्मा ने विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
=============
जितेंद्र बने अध्यक्ष
स्याल्दे : यहां अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह (144) ने निकटतम प्रतिद्वंदी किशोर रेखाड़ी(101) को 43 मतों से पराजित किया। विवि प्रतिनिधि के लिए कवि दत्त्त निर्विरोध चुने गए। जबकि उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, संकाय प्रतिनिधि के पदों पर नामांकन न होने से सभी पद रिक्त रहे।