दोपहिया वाहन बने लोगों का सिर दर्द
संवाद सहयोगी अल्मोड़ा नगर के ऐतिहासिक नंदा देवी बाजार में इन दिनों दोपहिया वाहनों के बे
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : नगर के ऐतिहासिक नंदा देवी बाजार में इन दिनों दोपहिया वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में पर्यटकों के लिए बने बैंच के आगे भी दोपहिया वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। दोपहिया वाहनों के खड़े होने के कारण पूर्व में अनेक लोग चोटिल भी हो चुके हैं। इसकी जानकारी होते हुए भी नगरपालिका और पुलिस प्रशासन इस पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रहा है।
एलआर साह रोड से नंदा देवी मंदिर को जाने वाले मार्ग पर अनेक मंदिर हैं। पर्यटक इन मंदिरों में दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं लेकिन मार्ग पर वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विगत वर्ष नगरपालिका ने नंदा देवी बाजार में पर्यटकों की परेशानी को देखते हुए उनके बैठने के लिए बैंच बनवाए। शुरू में तो इनका उपयोग होता रहा। लेकिन पालिका की अनदेखी के चलते इनमें से कुछ बैंच अराजक तत्वों ने तोड़ डाली। पालिका ने उसका भी कोई संज्ञान नहीं लिया। वही पूर्व में पुलिस ने भी इस क्षेत्र में खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई की थी। वर्तमान में स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों बाजार में बेतरतीब खड़े दोपिहया वाहनों से परेशान हैं। स्थानीय लोग बाजार में दोपहिया वाहनों की अवैध पाíकंग को हटाने की गुहार कई बार पालिका प्रशासन से लगा चुके हैं। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
--------------
::::: वर्जन
नंदा देवी बाजार में बेतरतीब वाहन खड़ा करने वाले वाहन स्वामियों पर कार्रवाई की जाएगी। बाजार में वाहनों को पार्क नहीं करने दिया जाएगा। वहीं पर्यटकों व स्थानीय लोगों के लिए बनाए गए बैंचों के तोड़ने की जानकारी मिली है उसकी जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
-श्याम सुंदर, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका अल्मोड़ा