हरीश रावत ने प्रदेश सरकार पर बोला जमकर हमला
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश सरकार पर जमकर सियासी हमला बोला। कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश को कर्ज में पूरी तरह डुबा दिया है।
अल्मोडा, [जेएनएन]: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश सरकार पर जमकर सियासी हमला बोला। कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश को कर्ज में पूरी तरह डुबा दिया है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सबसे कम कर्ज लिया था। वर्तमान में प्रदेश सरकार बार-बार कर्ज लेकर राज्य को कर्ज में डुबा रही है।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी देश का सबसे बडा घोटाला है। आने वाले समय में प्रदेश की जनता इस मुद्दे पर भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी में अभी भी कई खामियां हैं। इसका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड रहा है।
यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का केंद्र सरकार पर हमला
यह भी पढ़ें: भाजपा ने स्थायी राजधानी का मुद्दा लटकाया: प्रीतम
यह भी पढ़ें: नोटबंदीः कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, भाजपा ने निकाली रैली