गगास बैराज से होगी 96 हेक्ट कृषि क्षेत्र की सिंचाई
संवाद सहयोगी द्वाराहाट गगास घाटी में 31.27 करोड़ की लागत वाले बहुद्देशीय बैराज का निर्माण
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : गगास घाटी में 31.27 करोड़ की लागत वाले बहुद्देशीय बैराज का निर्माण शुरू हो गया है। इसके मूर्तरूप लेने के बाद क्षेत्र की करीब 96 हेक्टेयर कृषि भूमि सींची जाएगी। भविष्य में इसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर पेयजल योजनाओं को विस्तार दिया जाएगा। साथ ही विद्युत उत्पादन की भी योजना है। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व विधायक महेश नेगी ने संयुक्त रूप से इसकी नींव रखी। छानागोलू (गगास घाटी) के पास 27 मीटर स्पान व 14.5 मीटर ऊंचे इस बैराज से लिफ्ट सिंचाई योजना बनाई जानी है। इसका निर्माण होने से घाटी क्षेत्र के छानी, ज्याली, तामाखानी, भेट व दुगौड़ा गावों की 96 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई आसान हो जाएगी।
==============
मोदीराज में देश कर रहा तरक्की : टम्टा
केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने कहा,पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्नति कर रहा। उत्तराखंड के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। लाभ शीघ्र मिलेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब, मजदूर, किसानों का खास ध्यान रखा जा रहा। काग्रेस नीत पूर्व सरकारों पर तंज कसा कि आजादी के सात दशकों में विकास नहीं भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। जिसे इस सरकार ने खत्म कर डाला।
==============
द्वाराहाट बनेगी अव्वल विधानसभा : महेश
विधायक महेश नेगी ने कहा कि द्वाराहाट विस क्षेत्र में 950 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर हैं। निश्चित ही जनसहयोग से इसे अव्वल विधानसभा का दर्जा दिलाया जाएगा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से मिल रहे सहयोग को सराहनीय बताया। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, घनश्याम भट्ट, मोहन सिंह अधिकारी, गणेश आर्या, ज्योति साह मिश्रा, दामोदर जोशी, शिवदत्त पाडे, मनोज पाडे, युगल किशोर आर्या, शेखर डौर्बी, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।
=============
अधिकारियों के साथ जायजा लिया
केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने गुरुवार को बैराज की आधारशिला रखने के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ जायजा भी लिया। ईई सिंचाई जगतनारायण सिंह रावत व एई टीएस लटवाल ने बताया कि दो वर्ष में निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। बाद में इससे रानीखेत क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा। इस दौरान एई लघुडाल मनोज पंत, अपर सहायक अभियंता डीडी पांडे व गौरव पांडे भी रहे।