जनता के बीच जाकर केंद्र की सच्चाई लाएंगे सामने
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : राज्यसभा सासद प्रदीप टम्टा ने गुरुवार को भाजपा पर फिर निशाना साधा।
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : राज्यसभा सासद प्रदीप टम्टा ने गुरुवार को भाजपा पर फिर निशाना साधा। पार्टी को जनविरोधी करार देते हुए कार्यकर्ताओं से ऊंचे मनोबल के साथ 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए जनता के पास जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने को कहा।
क्षेत्र भ्रमण पर यहां पहुंचे राज्यसभा सासद प्रदीप टम्टा ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की नाकामियों को गिनाना होगा। कहा कि पेट्रोल व डीजल की कीमतें बेलगाम हो चुकी हैं। आए दिन पेट्रो पदाथरें में वृद्धि से आमजन परेशानी का सामना कर रहा है। लेकिन भाजपा अपनों को फायदा पहुंचाने के लिए सारे नियमों को ताक पर रख कार्य कर रही है। उन्होंने रुपये के लगातार अवमूल्यन पर भी चिंता जताई। राज्यसभा सासद ने राफेल सौदे को भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा करार दिया। इससे पूर्व काग्रेस कार्यकर्ताओं ने सासद का जोरदार स्वागत किया। बैठक में पीसीसी सदस्य राजेंद्र किरौला, ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर सिंह, नगर अध्यक्ष कमल साह, बीडीसी यसोदा बिष्ट, विजय बजेठा, निर्मल मठपाल, अशोक कुमार, शकर कैड़ा, विमल साह, हेम मठपाल, जगत रौतेला, नंदन सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।