पूर्व अर्द्धसैनिक बलों ने मांगी सेना जैसी सुविधाएं
अल्मोड़ा में उत्तराखंड पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में पूर्व अर्द्ध सैनिक बलों ने सैन्य कर्मियों की भांति सुविधाओं की मांग की।
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : उत्तराखंड पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें सेना के जवानों की तरह सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही वर्षो से लंबित समस्याओं का जल्द निराकरण करने पर जोर दिया। समिति को और मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया।
राजा आनंद सिंह लिंक मार्ग स्थित एक होटल में हुई बैठक में जिले में सेना की तर्ज पर पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड की स्थापना करने, एक रैंक-एक पेंशन योजना का लाभ अर्द्धसैनिकों को भी दिए जाने, रक्षा मंत्रालय की तरह पैरामिलिट्री जवानों के लिए पृथक मंत्रालय की स्थापना की मांग उठाई गई।
बैठक में एसएसबी के सीमांत मुख्यालय रानीखेत की ओर से पैरामिलिट्री के पूर्व जवानों के लिए लिकर की सुविधा बंद किए जाने पर भी रोष जताया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार से समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए कारगर उपाय की मांग की।
बैठक को समिति के अध्यक्ष एमएस नेगी, मनोज तिवारी, रमेश नेगी, जीसी मैनाली, हर सिंह नेगी, डीके पांडे, राम सिंह रजवार, सुरेश चंद्र टम्टा, खीम सिंह रावत, चंदन सिंह बिष्ट, ईश्वरी दत्त कांडपाल, चतुर सिंह, हीरा सिंह, मोहन सिंह, दयाल राम, दीवान सिंह बिष्ट, नारायण राम टम्टा, केबी पांडेय, रूप सिंह बिष्ट ने संबोधित किया। इस मौके पर हेमंत कुमार पंत, गिरीश प्रसाद, उदय सिंह, नंदन सिंह, राम सिंह रजवार, केसी पांडे, आरपी पांडे, एलएस बिष्ट, हरीश सिंह, खीम सिंह मेहरा, धन सिंह बिष्ट, भीम सिंह, वचन सिंह, एलसी पांडे समेत चंपावत जिले के अनेक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।