Move to Jagran APP

'फ्योंलडिया त्वे देखिक औंढी यो मन मा..,

संवाद सहयोगी रानीखेत पर्यटन नगरी की स्थापना के 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित उत्तराखंडी नाइट स्ट

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 11:19 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:22 AM (IST)
'फ्योंलडिया त्वे देखिक औंढी यो मन मा..,
'फ्योंलडिया त्वे देखिक औंढी यो मन मा..,

संवाद सहयोगी, रानीखेत : पर्यटन नगरी की स्थापना के 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित उत्तराखंडी नाइट स्टार गायकों के नाम रही। संकल्प खेतवाल, माया उपाध्याय, किशन महिपाल व रमेश बाबू गोस्वामी की गायकी ने खूब धमाल मचाया। देर रात तक दशकों गीतों पर झूमते रहे। हास्य कलाकार पवन पहाड़ी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को खूब लोटपोट किया।

loksabha election banner

उत्त्तराखंडी नाइट का शुभारंभ लोक गायक किशन महिपाल ने 'फ्योंलडिया त्वे देखिक औंढी यो मन मा, तेरो मेरो साथ छयो पेला जनम मा..' गीत ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद लोकगयिका माया उपाध्याय ने 'हाय ककड़ी दिल मा, नूण पिसो सिल मा..', व 'बेडू पाको बारोमॉस' गीतों की दिलकश प्रस्तुति दी। श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए संकल्प खेतवाल ने 'माठू-माठू हिट छौरी तेरि गागर छलकेली..' समेत गढ़वाली, हिमाचली एवं हिदी गीतों से समा बांधा। पवन पहाड़ी ने कुमाऊंनी किस्से दर्शकों सुनाकर दर्शकों को लोटपोट किया।

कार्यक्त्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह भण्डारी, सीईओ कैण्ट बोर्ड अभिषेक आजाद, एसडीएम भिकियासैण अभय प्रताप सिंह, सास्कृतिक समिति संयोजक विमल सती, विपिन शाह, दीपक पंत, अमन शेख, कमल कुमार, शेर सिंह राणा, दीप जोशी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.