Move to Jagran APP

वर्चस्व की जंग में अल्मोड़ा की व्यापारी राजनीति दोफाड़

शहर की व्यापारी राजनीति दो गुटों में बंट गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 11:24 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 06:12 AM (IST)
वर्चस्व की जंग में अल्मोड़ा की व्यापारी राजनीति दोफाड़
वर्चस्व की जंग में अल्मोड़ा की व्यापारी राजनीति दोफाड़

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : शहर की व्यापारी राजनीति दो गुटों में बंट गई। करीब छह माह पूर्व गठित प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव से असंतुष्ट दूसरे धड़े ने उसके समानांतर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल गठित कर लिया है। प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर व महामंत्री अमरजीत सिंह चड्ढा ने अल्मोड़ा इकाई की विधिवत घोषणा कर दी है। मनोज वर्मा को जिलाध्यक्ष व यूसुफ तिवारी महामंत्री मनोनीत किए गए हैं। खास बात कि नगर अध्यक्ष पद के चुनाव में पराजित व पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को चुनौती देने वाले असंतुष्ट व्यापारी नेता दीपेश चंद्र जोशी को नगर इकाई के विस्तार का जिम्मा दिया गया है।

loksabha election banner

अल्मोड़ा की व्यापारी राजनीति मंगलवार को दो धुरियों में बंट गई। इसी वर्ष बीती जनवरी में शहर व्यापार मंडल के चुनाव के बाद चौड़ी हुई खाई पटने के बजाय और गहरा गई। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह व महामंत्री अमरजीत सिंह ने जिला इकाई गठित कर दी। जिलाध्यक्ष मनोज व महामंत्री यूसुफ को मनोनीत किया गया। इसके अलावा सुधीर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, दीपक कुमार व राजेंद्र प्रसाद शर्मा को सचिव बनाया गया है।

==

जिलाध्यक्ष करेंगे कार्यकारिणी विस्तार

प्रदेश नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष को जनपद इकाई के विस्तार का जिम्मा दिया है। मनोनीत पदाधिकारियों ने देवभूमि व्यापार मंडल को व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने वाला संगठन बताया। साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों का आभार जता व्यापारियों की समस्याओं के निदान को संघर्ष का संकल्प लिया। जिला इकाई के गठन पर व्यवसायी अजय अग्रवाल, प्रकाश सनवाल, जगदीश तिवारी, राकेश जोशी, गणेश तिवारी, चंदन लाला, भारत भूषण जोशी, फड़ खोखा यूनियन के मुमताज अख्तर, दुर्गा प्रसाद, नवीन कुमार, नाजिम, प्रमोद कुमार, योगेश, मो. अंसारी, अधिवक्ता दिनेश पाडे ,असलम आदि ने खुशी जताई है।

==

चुनाव बाद ही होने लगी थी सुगबुगाहट

दरअसल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी के चुनाव बाद ही कुछ व्यापारी नेता असंतुष्ट हो गए थे। व्यापारी राजनीति से जुड़े सूत्रों की मानें तो प्रांतीय के समानांतर देवभूमि व्यापार मंडल के गठन की तैयारी चुनाव के बाद ही कर ली गई थी। यह पहला मौका है जब शहर की व्यापारी एकता दोफाड़ हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.