बीमार पुत्र को बचाने के लिए पिता की फरियाद
संस अल्मोड़ा जिला मुख्यालय स्थित एमईएस कार्यालय में तैनात चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी ईश्वर सिंह के
संस, अल्मोड़ा : जिला मुख्यालय स्थित एमईएस कार्यालय में तैनात चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी ईश्वर सिंह के छह वर्षीय पुत्र लछम सिंह ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। वर्तमान में उनका इलाज एम्स दिल्ली में चल रहा है। चिकित्सकों ने लछम के उपचार में 19 लाख रूपये का खर्च बताया है। इसके लिए पिता ने पुत्र के इलाज को लोगों के साथ ही सामाजिक संगठनों से मदद की फरियाद लगाई है।
चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी ईश्वर सिंह का छह वर्षीय बेटा यहां स्प्रिंग डेल्स स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। पिता ने बताया कि तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए दिल्ली ले गए। वहीं अस्पताल में उसके परीक्षण कराए गए। जिसमें लछम सिंह को ब्लड कैंसर पाया गया। पिता ने बताया कि वह अपनी जमा पूंजी पुत्र लछम सिंह के उपचार में खर्च चुके हैं। एम्स के डॉक्टरों ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट में कुल 19 लाख रूपये का खर्च बताया है। उसकी बड़ी बहन भावना का बोन मैरो ट्रांसप्लांट भाई लछम सिंह में करना है। ईश्वर सिंह ने पुत्र के इलाज के लिए लोगों व सामाजिक संगठनों से गुहार लगाई है। पिता का आइडीबीआइ बैंक शाखा अल्मोड़ा में खाता है। जिसका खाता संख्या 0415104000019567 और आइएफएससी कोड-आइबीकेएल 0000415 है।