लोकदेवता गंगनाथ के दरबार में उमड़ी आस्था
अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लाक की खेरदा ग्राम पंचायत में लोकदेवता गंगनाथ के मंदिर में पहुंचे भक्त
अल्मोड़ा : उच्चयूर पट्टी (लमगड़ा ब्लॉक) की खेरदा ग्राम पंचायत में लोकदेवता गंगनाथ के मंदिर का पुनर्निर्माण पूरा होने पर पहली नवरात्र पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। प्रवासियों के साथ ही बाजार में बस चुके ग्रामीण लोकदेवता के दरबार में शीश झुकाने पहुंचे। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने भी अनुष्ठान में हिस्सा लिया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुन समाधान का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व पारंपरिक वेशभूषा में सजीधजी मातृशक्ति ने कलशयात्रा निकाली। सायं भंडारा हुआ। इस अवसर पर गणेश सिंह बौरा, आनंद सिंह बौरा, दीवान सिंह, प्रकाश बौरा, पूर्व प्रधान जगदीश सिंह सिजवाली, प्रमोद सिंह, किशन सिंह, चंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक जोशी, ललित सिंह, कुंदन सिंह, नारायण सिंह, देवकी देवी, चनुली देवी, मीरा देवी, रेखा बौरा, तुलसी देवी, विमला देवी, खिमुली देवी, सुशीला देवी, रेखा, नंदीदेवी, ममता देवी आदि उपस्थित रहे। देर शाम तक भजन कीर्तन भी हुए।