पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक प्रयास जरूरी
पर्यावरण संरक्षण से ही हमारा अस्तित्व संभव है।
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : पर्यावरण संरक्षण से ही हमारा अस्तित्व संभव है। पर्यावरण को पर्यटन का जरिया बनाया जा सके, इसके लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। इस तरह के कार्यों के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए।
कसारदेवी के माट में ग्रीन हिल्स संस्था द्वारा निíमत हमारा वन पार्क के शुभारंभ मौके पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस पार्क के विकसित होने से ग्रामीण परिवेश के बच्चों को यहां विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस पार्क को और विकसित किया जा सके। इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा के पूर्व में इस क्षेत्र में पौधरोपण का जो कार्य किया गया उसे संरक्षित रखने का जिम्मा प्रत्येक व्यक्ति का है। इसलिए इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। सीडीओ मनुज गोयल ने बताया कि जल्द ही माट, मटेना, शैल व गधौली क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान ग्रीन हिल्स संस्था की आशा डिसूजा, वसुधा पंत, कैलाश भट्ट, युसुफ तिवारी, भूपेंद्र वाल्दिया, अजय, सोनम, मनोज विद्या कर्नाटक आदि मौजूद रहे।