Move to Jagran APP

उत्साहपूर्वक मनी राजा आनंद सिंह की जयंती

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: कुमाऊं के अंतिम चंदवंशीय राजा आनंद सिंह को उनकी 132वीं जयंती पर

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 04:47 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 04:47 PM (IST)
उत्साहपूर्वक मनी राजा आनंद सिंह की जयंती
उत्साहपूर्वक मनी राजा आनंद सिंह की जयंती

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: कुमाऊं के अंतिम चंदवंशीय राजा आनंद सिंह को उनकी 132वीं जयंती पर याद किया गया। यहां जीजीआइसी के निकट ड्योड़ीपोखर में स्थापित उनकी आदमकद मूर्ति पर चंद राजाओं के वंशज पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा समेत कई लोगों ने माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर उनके आदर्शो को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

loksabha election banner

मंगलवार की पूर्वाह्न राज परिवार के लोगों द्वारा राजा आनंद सिंह की 132वीं जयंती पर उनकी मूर्ति स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि केसी सिंह बाबा ने मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में राजा आनंद सिंह ने अग्रणी भूमिका निभाई और कुमाऊं रेजीमेंट की स्थापना में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सन् 1921 से 1923 तक एमएलसी के तौर पर रहकर भी कई कार्य किए। वहीं पर्वतीय काश्तकारों की बेहतरी के लिए नकदी फसलों पर जोर दिया। अन्य वक्ताओं ने भी उन्हें प्रतिष्ठत समाजसेवी, सर्वधर्म प्रेमी, साधु महात्माओं का प्रशंसक बताया। इससे पहले राज पुरोहित नागेश चंद्र पंत ने मंत्रोच्चार के साथ राजा आनंद सिंह की मूर्ति पर तिलक किया। इस मौके पर अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड्वाल, रंगकर्मी नवीन बिष्ट, हरीश पंत, दिनेश पंत, गिरिजा शंकर पंत, त्रिभुवन पांडे, गोकुल वाणी, निर्मला जोशी, लता पांडे रावत आदि ने माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.