Move to Jagran APP

भाजपा व कांग्रेस की नाक के सवाल बने चुनाव

संवाद सहयोगी, रानीखेत : साधन सहकारी समिति के चुनाव बेशक शांतिपूर्ण रहे, मगर भाजपा व कांग्रे

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 10:44 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 10:44 PM (IST)
भाजपा व कांग्रेस की नाक के सवाल बने चुनाव
भाजपा व कांग्रेस की नाक के सवाल बने चुनाव

संवाद सहयोगी, रानीखेत : साधन सहकारी समिति के चुनाव बेशक शांतिपूर्ण रहे, मगर भाजपा व कांग्रेस की नाक का सवाल भी बने रहे। ताड़ीखेत विकासखंड की कुल नौ समितियों से चुने गए इतने ही सदस्य सोमवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व बैंक प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

prime article banner

ब्लॉक की चिलियानौला, चमड़खान, बिल्लेख, सगनेठी, पातली व जालीखान समिति में पहले ही वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। गनियाद्योली समिति की पांच सीटों में चलसिया पडोली सें कमला रावत, ऐराड़ी से खष्टी देवी, तिमला से कैलाश चंद्र, मल्ला विशुवा से दीनदयाल व सिरखे से प्रकाश सिंह विजयी रहे। उपराड़ी समिति के डौरब से मोहन सिंह व पिलखोली से संजय फत्र्याल तथा ताड़ीखेत समिति के थकुलाड़ी दीवान सिंह, कपीना से शांति देवी व सिमोली से भुवन सिंह जीते। शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस मुस्तैद रही। निर्वाचन अधिकारी पूरन वैला, अमरजीत सिंह, ऋषिपाल सिंह, नम्रता गौड़, भैरव जोशी आदि ने केंद्रों का जायजा लिया।

==============

द्वाराहाट में चार सीटें रिक्त

द्वाराहाट : साधन सहकारी के वार्ड सदस्यों के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। विकासखंड की काडे, ईड़ा, कफड़ा, रियूनी में सभी सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए थे। ईड़ा में तीन तथा काडे में एक सीट में नामाकन न होने के कारण सीटें फिलहाल रिक्त हैं। रविवार को द्वाराहाट साधन सहकारी समिति के 11 वाडरें में से पाच में चुनाव हुआ। जिसमें बमनपुरी में संजय मठपाल, छतगुल्ला में प्रकाश अधिकारी, कहाली में भगवती देवी व सलना में धन सिंह वार्ड सदस्य चुने गए। जबकि खोलियाबांज में बराबर मत मिलने के बाद लॉटरी निकाली गई। इसमें उमा देवी ने जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी आनंद रावत के अनुसार भुमकिया से लाल सिंह बिष्ट, विजयपुर से कैलाश साह, गवाड़ से त्रिलोक सिंह, असगोली से पनीराम, मल्ली मिरई से दीवान सिंह तथा फलद्वाड़ी से जगदीश चंद्र के अलावा कुवाली साधन सहकारी समिति के सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.