उत्तराखंड के द्वाराहाट में हत्या या आत्महत्या? रस्सी से झूलता मिला महिला का शव, जमीन पर टिके थे घुटने
अल्मोड़ा के द्वाराहाट में भांसीकफलानी जंगल में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में रस्सी से झूलता मिला, जिसके घुटने जमीन पर टिके थे।

द्वाराहाट के नौबाड़ा क्षेत्र में भांसी कफलानी का है मामला. Jagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, द्वाराहाट। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में भांसीकफलानी के जंगल में महिला का शव संदिग्ध हालात में रस्सी से झूलता मिला। गले में रस्सी का फंदा लगा था, लेकिन उसके घुटने जमीन पर टिके थे।
फिलहाल महिला कौन है, शिनाख्त नहीं हो सकी है। वह यहां कैसे पहुंची। उसने आत्महत्या की या उसे मार कर लटका दिया गया, पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
पेड़ के सहारे रस्सी से झूलता मिला शव
सुदूर भारी कफलानी के ग्रामीणों ने बीती शाम पास के जंगल से गुजरते समय पेड़ के सहारे रस्सी से झूलता शव देखा तो हड़कंप मच गया। चूंकि शव खराब हो चुका था, लिहाजा पहचान करने में मुश्किल होने पर आसपास के गांवों में पता किया गया। मगर किसी महिला के लापता होने का दावा नहीं हो सका। इस बीच पुलिस बुलाई गई। देर रात फॉरेंसिक टीम भी पहुंची।
दस बारह दिन पुराना शव
पुलिस के अनुसार शव दस बारह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव उतार सुपुर्दगी में लिया गया।
जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि सुनील जोशी ने बताया कि समीपवर्ती गांवों में संपर्क कर पता लगाया जा रहा है कि महिला कौन है और निर्जन जंगल में कैसे पहुंची? इधर शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के असल कारण पता लग सकेंगे।
