Move to Jagran APP

द्रोपदी नारी की व्यथा, खुद में अभिनय का बेजोड़ सामंजस्य

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : थियेटर जगत की मशहूर अभिनेत्री असीमा भट्ट ने कहा कि उनके तरफ

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 11:25 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 11:25 PM (IST)
द्रोपदी नारी की व्यथा, खुद में अभिनय का बेजोड़ सामंजस्य
द्रोपदी नारी की व्यथा, खुद में अभिनय का बेजोड़ सामंजस्य

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : थियेटर जगत की मशहूर अभिनेत्री असीमा भट्ट ने कहा कि उनके तरफ से देश व विदेश में प्रस्तुति दी जाने वाली द्रोपदी मात्र सोलो नाटिका नहीं है। यह नारी की वह व्यथा है, जिसमें वह अकेली ही समाज के झंझटों को झेलती है। वह मुसीबत में है उसके चारो तरफ वह लोग हैं जो उसको अच्छी तरह से जानते हैं उसके बाद भी उसको अपनी आबरू बचानी है। इसके लिए वह भगवान श्रीकृष्ण को पुकारती है। जागरण से विशेष बात करते हुए अभिनेत्री असीमा भट्ट ने कहा कि अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी के साथ ही अध्यात्मिक नगरी भी है।

loksabha election banner

अभिनेत्री असीमा भट्ट ने कहा कि द्रौपदी का मंचन वह कई सालों से पूरे देश में कर रही हैं। जहां उनको दर्शकों का पूरा स्नेह मिल रहा है। नाटिका के बारे में उनका कहना था कि महाभारत के पात्र द्रौपदी की व्यथा चीर हरण के समय की है। जिसमें वह अपने सामने बंधु-बांधवों, बाबा के सामने अपनी लाज बचाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान उसके मन में उस समय के भाव व व्यथा उठ रही है। जिसमें वह खुद को असहाय महसूस करती है। अचानक भगवान श्रीकृष्ण की याद कर उनको मदद के लिए पुकारती है। असीमा भट्ट ने कहा कि अल्मोड़ा की नैर्सिगक सुंदरता अपने आप में मनमोहक तो है ही इसके साथ ही यहां अध्यात्मिक ऊर्जा है। जो अपने ओर खींचती है। अभिनेत्री ने कहा कि नारी उत्पीड़न व शोषण के खिलाफ वह लगातार सोशल मीडिया पर सक्रियता से अपनी आवाज उठाती रही हैं। इसके पहले भी वह रानीखेत, पिथौरागढ़ सहित कौसानी आ चुकी हैं। जहां शैलेश मटियानी के गांव बाड़ीछीना भी जा चुकी हैं। उनका पहाड़ से विशेष लगाव है इसके लिए अल्मोड़ा महोत्सव का बड़ा मंच मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। क्लासिकल डांस ग्रुप में लखनऊ से आई बच्चियों की जोड़ी देगी प्रस्तुति

कत्थक में लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले पंडित अर्जुन मिश्रा की शिष्या सुरभि ¨सह से तालीम ले रहीं लखनऊ निवासी ईशा रतन, मीसा रतन व उनकी मां च्योति रतन भी महोत्सव के लिए शनिवार को पहुंची। जागरण से बात करते हुए च्योति किरन रतन ने कहा कि उनकी दोनों बेटियां कत्थक डांसर हैं। वह खुद भी स्टेज पर परफार्म कर रही हैं। अभी दोनों की उम्र मात्र 17 वर्ष ही है। उनकी तरफ से गर्मियों में उप्र में एटा महोत्सव में भी प्रतिभाग किया जा चुका है। दोनों की तालीम चल रही है। महोत्सव में उनके ग्रुप की तरफ से राम वंदना, शिव वंदना, तीन ताल सहित लखनऊ घराने का मशहूर तराना प्रस्तुति दी जाएगी। ग्रुप में च्योति किरन रतन के पति राजवीर रतन व आठ वर्षीय बेटे अस्वित रतन भी प्रतिभाग करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.