राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान के सदस्य बने डॉ. जोशी
अल्मोड़ा : कुमाऊं विवि के सोबन सिंह जीना परिसर में चित्रकला और दृश्यकला संकाय के विभागाध्य
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Nov 2017 04:03 PM (IST)Updated: Thu, 16 Nov 2017 04:03 PM (IST)
अल्मोड़ा : कुमाऊं विवि के सोबन सिंह जीना परिसर में चित्रकला और दृश्यकला संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. शेखर जोशी को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली ने एडवाइजरी बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है। डॉ. जोशी तीन सालों तक इस पद पर रहेंगे और एनसीईआरटी नई दिल्ली के विभिन्न कार्यो के लिए उन्हें अपनी सलाह देंगे। डॉ. जोशी के चयन पर डॉ. सोनू द्विवेदी, डॉ. संजीव आर्य, दीपक, नेहा खोलिया, सागर सिंह भैंसोड़ा, दीपिका उप्रेती, पूरन मेहता, संतोष मेर, जीवन जोशी, लक्ष्मी समेत अनेक शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें