जयंती पर याद किए गए डॉ. भीमराव आंबेडकर
संवाद सहयोगी अल्मोड़ा संविधानविद् भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समूचे जिले में
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : संविधानविद् भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समूचे जिले में उत्साहपूर्वक मनाई गई। उनके जीवन-दर्शन पर आधारित झांकी निकाली गई। अनेक स्थानों पर विचार गोष्ठियों का भी आयोजन हुआ, जिसमें उनके आदर्शो को जीवन में आत्मसात् करने का आह्वान किया गया।
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह समिति की ओर से सुबह चौघानपाटा स्थित उनकी आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ ही पुष्पार्चन किया। इसके बाद समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने डॉ. आंबेडकर के जीवन दर्शन पर आधारित झांकी निकाली। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष महेश लाल, महेश चंद्र, संजय भाटिया, एके सिकंदर पवार, लल्लू लाल, महेंद्र प्रकाश, मंजू आर्या, गिरीश चंद्र आदि मौजूद थे। संचालन सुंदर लाल आर्य व विमलेश राहुल ने संयुक्त रूप से किया। इधर उत्तराखंड वाल्मीकी कल्याणकारी महासभा व देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी चौघानपाटा में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इधर कांग्रेस की ओर से भी डॉ. आंबेडकर को उनकी जयंती पर याद किया गया। पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूरन रौतेला, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राजीव कर्नाटक समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर राजपुरा वार्ड में भी आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम हुए। इस मौके पर सभासद सचिन कुमार आर्या, विनीत कुमार, विकास कुमार, राकेश लाल समेत अनेक लोग मौजूद थे।
सोमेश्वर: यहां रामलीला मैदान में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार, रमेश पांडे, रणजीत सिंह, दीवान राम, भारत भूषण, रुद्रप्रताप, दीवान सिंह, लीला देवी आदि मौजूद थे।