Move to Jagran APP

शारदीय नवरात्र पर देवीमय हुआ पहाड़

अल्मोड़ा जिले में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। पूरा पहाड़ मां की भक्ति में सराबोर रहा

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 05:56 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 05:56 PM (IST)
शारदीय नवरात्र पर देवीमय हुआ पहाड़
शारदीय नवरात्र पर देवीमय हुआ पहाड़

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : आश्विन मास की शारदीय नवरात्र का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा व दुर्गा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से हुआ। नगर के विभिन्न स्थानों पर कोरोनाकाल के चलते शारीरिक दूरी के तहत कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर लोगों ने देवी मंदिरों में पहुंच पूजा कर सुख-शांति व निरोगी काया की कामना की। पहले रोज दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। इससे नगरवासियों में खासा उत्साह बना है।

loksabha election banner

गंगोला मोहल्ला, लाला बाजार , राजपुरा, लक्ष्मेश्वर, ढूंगाधारा, चौघानपाटा, धारानौला, न्यू इंदिरा कॉलोनी खत्याड़ी, आफीसर्स कालोनी व पातालदेवी के दुर्गापूजा पंडालों में देवी की आकर्षक प्रतिमाएं सजाई गई हैं। पहले नवरात्र पर पर्वतीय क्षेत्रों के देवी मंदिरों में पूजा-पाठ का दौर सुबह से ही शुरू हुआ जो देर सायं तक चलता रहा। कुमाऊं का वृंदावन यानी सुप्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी (बानड़ी देवी) मंदिर में अर्से बाद लोग पूजा-अर्चना को पहुंचे। इधर ढूंगाधारा में भी कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति के तत्वावधान में नवदुर्गा महोत्सव का आगाज क्षेत्र में सादगीपूर्ण कलश यात्रा निकालने के साथ हुआ। आचार्य पं. वसंत बहुगुणा ने देवी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। यजमान कमल बिष्ट व मंजू बिष्ट रहे। वहीं लक्ष्मेश्वर में आचार्य सतीश जोशीव चंद्रशेखर जोशी ने दुर्गा प्रतिमा की प्रतिष्ठा कराई। यजमान नमित जोशी तथा विद्या जोशी रहे। सभी देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में लोगों ने शारीरिक दूरी के तहत दर्शन-पूजन कर सुख व शांति की कामना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.