आदर्श कार्यकर्ता बनने के लिए अनुशासन जरूरी
प्रशिक्षित आदर्श कार्यकर्ता तैयार करने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद पिलखवान ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
संवाद सहयोगी, रानीखेत : प्रशिक्षित आदर्श कार्यकर्ता तैयार करने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विशेष आमंत्रित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह पिलखवाल ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने प्रशिक्षण वर्गो को गंभीरता से लेने का आह्वान करते हुए अनुशासन पर खास जोर दिया।
मंडलीय प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा तय करने के मकसद से वरिष्ठ नेता पिलखवाल ने रानीखेत विधानसभा के तीनों मंडलों में प्रवास किया। कहा कि 28 अक्टूबर से 10 नवंबर तक मंडल प्रशिक्षण वर्ग लगाए जाएंगे। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती के साथ ही कार्यकर्ताओं से अनुशासित होकर प्रशिक्षण वर्ग में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने को कहा। उन्होंने कहा कि इन वर्गो से प्रशिक्षित आदर्श कार्यकर्ता तैयार किए जाने हैं। पूरे राज्य में 15 हजार आदर्श कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। इससे पूर्व विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पिलखवाल को सम्मानित भी किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश पंत, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत व मदन सिंह मेहरा, जिपं सदस्य धन सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष आनंद बुधानी, ध्यान सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, त्रिलोक सिंह भंडारी, तारादत्त शर्मा, नरेंद्र बिष्ट, प्रकाश जोशी, अजय पांडे, विनोद भार्गव, प्रमोद रावत, देवगिरि, जीवनी देवी, हीरा देवी, रेखा आर्या, रेखा पांडे, आशु भगत, संदीप खुल्वे, संजय अग्रवाल, रवींद्र खाती, ख्यालीराम चौधरी आदि मौजूद रहे। ===
===