Move to Jagran APP

आसमान से बरसी आफत, अल्मोड़ा में छह लोगों की मौत

अल्मोड़ा जिले के विभिन्न जगहों में हुई प्राकृतिक आपदाओं की घटना में पाच लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग जख्मी हुए हैं। घटना के बाद प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य चलाया। सभी शवों को मलबे से निकालकर आवश्यक कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 05:28 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 05:31 PM (IST)
आसमान से बरसी आफत, अल्मोड़ा में छह लोगों की मौत
आसमान से बरसी आफत, अल्मोड़ा में छह लोगों की मौत

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : जिले के विभिन्न जगहों में हुई प्राकृतिक आपदाओं की घटना में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग जख्मी हुए हैं। घटना के बाद प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य चलाया। सभी शवों को मलबे से निकालकर आवश्यक कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार किया गया है।

loksabha election banner

मंगलवार की तड़के भिकियासैंण के रापड़ गाव में मूसलधार बारिश से तड़के दो बजे 60 वर्षीय आनंद सिंह नेगी पुत्र मदन सिंह नेगी के मकान में मलबा गिर गया। वह कुछ समझ पाते तब तक पहाड़ी का मलबा से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय घर के भीतर छह लोग सोए हुए थे। बचुली देवी, उसकी मा और आनंद सिंह नेगी की पत्‍‌नी उषा(55 वर्ष) ने भागकर जान बचाई। जबकि आनंद सिंह नेगी व उनके बड़े भाई गोवर्धन सिंह की बेटी बचुली देवी के दो बच्चे तन्नू(12 वर्ष) पुत्र स्व. मदन सिंह व किरन(16 वर्ष) पुत्री स्व. मदन सिंह मलबे में दब गए। वह कुछ समय से नाना आनंद सिंह के यहा रह रहे थे।

घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों को बचुली देवी ने दी। जिसके बाद ग्रामीणों के साथ एसडीआरएफ, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रात होने के कारण बचाव अभियान में खासी दिक्कतें आई। राहत बचाव कार्य में भी देरी हुई। मंगलवार दोपहर बाद एनडीआरएफ की टीम भी भिकियासैंण के रापड़ गाव पहुंच गई। उन्होंने मलबे में दबे मृतकों को निकाला। भिकियासैंण की एसडीएम शिप्रा जोशी ने भी राहत कायरें के लिए मौके पर पहुंची। उन्होंने अधिकारियों का दिशा-निर्देश देने के साथ ही पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि नियमानुसार प्रत्येक पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

वहीं मुख्यालय स्थित हीराडुंगरी निवासी अरुमा सिंह(15 वर्ष) पुत्री त्रिलोक सिंह की मलबे में दबकर मौत हो गई। पिता त्रिलोक सिंह और चचेरी बहन को मामूली चोटें आईं। जबकि मृतका किशोरी की मा रेखा देवी ने भागकर अपनी जान बचाई। मुख्यालय से 15 किमी दूर एक और दिल दहलाने वाली घटना हुई। जहा पहाड़ी से हुए भूस्खलन का मलबा मकान पर जा गिरा। जिससे लीला देवी(52 वर्ष) पत्‍‌नी चंदन सिंह की मौत हो गई।

स्याल्दे में भाकुड़ा गांव के तोक बितौड़ी में सरस्वती देवी(52 वर्ष) पत्‍‌नी चंदन सिंह जंगल में घास काटने जा रही थी। रास्ते में पहाड़ी से मलबा आया और वह दब गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर महिला का शव मलबे से निकाला। विधायक महेश जीना ने पीड़ित परिवार को पाच हजार की आर्थिक सहायता दी और मदद का आश्वासन दिया।

आपदा राहत व बचाव कार्य जारी है। सभी विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रखा गया है। बारिश के कारण थोड़ी दिक्कतें आ रही हैं। पीड़ित परिवारों को मुआवजे की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

- वंदना सिंह, जिलाधिकारी, अल्मोड़ा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.