Move to Jagran APP

विधायक की पत्‍‌नी के निधन पर शोक में स्याल्दे, देघाट बाजार बंद

सल्ट विधायक सुरेंद्र जीना की पत्‍‌नी धर्मा देवी के आकस्मिक निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 05:48 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 04:13 AM (IST)
विधायक की पत्‍‌नी के निधन पर शोक में स्याल्दे, देघाट बाजार बंद
विधायक की पत्‍‌नी के निधन पर शोक में स्याल्दे, देघाट बाजार बंद

संस, स्याल्दे, चौखुटिया : सल्ट विधायक सुरेंद्र जीना की पत्‍‌नी धर्मा देवी के आकस्मिक निधन पर विभिन्न दलों व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। भाजपा मंडल कमेटी द्वारा देघाट भगवती मंदिर परिसर में आयोजित शोकसभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक में स्याल्दे व देघाट बाजार बंद रही। दु:ख व्यक्त करने वालों में मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार, सुरेंद्र गोयल, भैरब दत्त, चंदन सिंह, अशोक तिवारी, यशवंत सिंह, महेश वर्मा, कृपाल दत्त, सुदान सिंह, गोबिंद सिंह, भुवन चंद्र, दर्शन जोशी, महेंद्र सिंह, भूपाल नेगी, प्रेम गिरि, राकेश बिष्ट, बासवा नंद, चंद्रा दत्त पपनोई आदि शामिल रहे।

loksabha election banner

भिकियासैंण: यहां भी भाजपा मंडल कमेटी की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें शोकाकुल परिवार को दु:ख की इस घड़ी में दु:ख सहन करने को भगवान से प्रार्थना की गई। शोकसभा में अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, तारा द शर्मा, महिपाल सिंह, मदन सिंह, जीवन सिंह, संजय अग्रवाल, प्रेम बल्लभ, हर सिंह जीना, सुरेंद्र सिंह गोपाल सिंह, देव गिरि व दिलीप सिंह आदि ने दु:ख व्यक्त किया।

चौखुटिया: भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक जीना की पत्‍‌नी धर्मा देवी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर इसे परिवार के लिए गहरा आघात बताया है। दु:ख जताने वालों में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह संगेला, पूरन संगेला, गंगा सिंह रावत, सुरेंद्र मनराल, मोहन मेहरा आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.