जंगल में पेड़ पर झूलती मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका
अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
जागेश्वर, अल्मोड़ा[जेएनएन]: दन्यां थाने के अन्तर्गत चलमोड़ी गाड़ा तोक निवासी एक महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
शुक्रवार की सायं चलमोड़ी गाड़ा निवासी राम सिंह की पत्नी हंसी देवी (30 वर्ष) ने घर के समीप ही एक पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। घर वालों ने मृतका के मायके ग्राम चामी तहसील भनोली को सूचना भेजी। मृतका का भाई शनिवार को यहां पहुंचा। मृतका के भाई हेमंत सिंह ने दन्यां थाने में ससुरालियों पर बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मृतका की बेटी कक्षा चार में पढ़ती और छोटा बेटा पांच साल का है। मृतका का पति राम सिंह बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है और हाल ही में घर आया है।
यह भी पढ़ें: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कुछ दिनों से था तनाव में
यह भी पढ़ें: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
यह भी पढ़ें: सरयू नदी में कूदी 70 साल की वृद्धा, जल पुलिस ने बचाया