Move to Jagran APP

बारह महीने बाद मिला साइबर ठगी से लूटा पैसा

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : नगर के स्यालीधार निवासी एक व्यक्ति का बारह महीने बाद साइबर ठगी से लूटा गय

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jan 2018 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jan 2018 05:54 PM (IST)
बारह महीने बाद मिला साइबर ठगी से लूटा पैसा
बारह महीने बाद मिला साइबर ठगी से लूटा पैसा

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : नगर के स्यालीधार निवासी एक व्यक्ति का बारह महीने बाद साइबर ठगी से लूटा गया पैसा उन्हें वापस मिल गया है। झारखंड के एक व्यक्ति ने उनसे उनका बैंक खाता व जानकारी हासिल कर यह पैसा उनके खाते से उड़ा लिया था।

loksabha election banner

नगर के स्यालीधार निवासी कमलेश चंद्र ऐरी ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने चौदह दिसंबर 2016 को उनसे उनके बैंक खाते की जानकारी लेने के बाद उनके खाते से 95 हजार उड़ा लिए थे। मोबाइल में बैंक से पैसा निकलने के मैसेज के बाद उनके होश उड़ गए थे। ऐरी ने इस मामले की रिपोर्ट कोतवाली अल्मोड़ा में लिखाई थी। इस मामले में पुलिस ने सर्विलांस की मदद से कुछ समय पहले झारखंड निवासी नारायण पुजार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। आरोपी का आरोप सिद्ध होने के बाद अब कमलेश चंद्र के खाते में उनका पैसा भी वापस मिल गया है। ऐरी ने बताया कि बीते शुक्रवार को उनके खाते से उड़ाए गए 95 हजार रुपये भी उनके खाते में वापस आ गए हैं। ऐरी ने पैसा वापस आने के बाद पुलिस अधिकारियों और स्टेट बैंक के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.